राष्ट्रीय

नीट परीक्षा खत्म, अब तक 20 छात्रों की गई जान, आज तमिलनाडु और हैदराबाद में 2 स्टूडेंट्स की आत्महत्या पर कांग्रेस ने क्या कहा?

कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से जवाब मांगते हुए पेपर लीक के दोषियों पर कार्रवाई और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।

less than 1 minute read
Jun 21, 2026
NEET Student Suicide
NEET Student Suicide

NEET Student Suicide: नीट परीक्षा को लेकर छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव के बीच आत्महत्या के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। तमिलनाडु के कृष्णागिरि में रविवार को होने वाली नीट परीक्षा से पहले 20 वर्षीय छात्र वेत्रियानंदम ने आत्महत्या कर ली। वहीं, हैदराबाद में भी नीट की तैयारी कर रही एक 19 वर्षीय छात्रा के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इन घटनाओं के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा है।

कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, NEET पेपर लीक और मोदी सरकार का करप्ट सिस्टम अब तक 19 बच्चों की जान ले चुका है, लेकिन जिम्मेदारों के माथे पर शिकन तक नहीं है।

हालांकि कांग्रेस के ऑफिसियल हैंडल से जो जनकारी शेयर की गयी उसमे 19 बच्चों के सुसाइड का जिक्र है। लेकिन आपको बता दें तेलंगाना के हैदाराबाद की घटना को मिलाकर सुसाइड करने वाले स्टूडेंट्स का आंकड़ा 20 हो गया है।

खबर अपडेट की जा रही है…

Updated on:
21 Jun 2026 07:07 pm
Published on:
21 Jun 2026 06:55 pm