राष्ट्रीय

नेहरू पर मोदी और अटल की सोच में कितना फर्क?

नेहरू जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि। जानें कश्मीर, विभाजन और योजना आयोग पर मोदी के बयान और अटल बिहारी वाजपेयी के नजरिए में क्या है अंतर।
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2026, 7:52 PM IST
pm modi
पंडित नेहरू को लेकर अटल बिहारी और नरेंद्र मोदी की राय (फोटो-ANI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर 14 नवंबर को उन्हें श्रद्धांजलि दी। नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। नेहरू की जयंती पर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। बतौर प्रधानमंत्री के रूप में पीएम मोदी हर साल पंडित नेहरू को जयंती व पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित जरूर करते हैं, लेकिन नेहरू को लेकर उनकी राय बीजेपी के ही दिवंगत नेता अटल बिहारी वाजपेयी से बिल्कुल अलग है।

इतिहास के घटनाक्रमों के लिए पंडित नेहरू को जिम्मेदार ठहारते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर अपने भाषणों में इतिहास के घटनाक्रमों के लिए पंडित नेहरू को जिम्मेदार ठहारते हैं। मोदी अपने भाषणों में नेहरू की नीतियां और फैसले, खासकर कश्मीर और वंदे मातरम, कांग्रेस पर राजनीतिक हमले का आधार बनते हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के कुछ महीनों के भीतर देखने को मिला।

साल 2014 में योजना आयोग को खत्म कर नीति आयोग का गठन किया

साल 2014 में लाल किले की प्राचीर से अपने पहले भाषण में नरेंद्र मोदी ने कहा था कि योजना आयोग को बदला जाएगा। फिर 65 साल पुराने योजना आयोग की जगह 1 जनवरी 2015 को नीति आयोग बनाया गया। योजना आयोग को 15 मार्च 1950 को नेहरू कैबिनेट प्रस्ताव से बनाया गया था। योजना आयोग द्वारा तैयार की गई पहली पंचवर्षीय योजना को 9 जुलाई 1951 को नेहरू ने संसद में पेश की। इसके मुख्य फोकस क्षेत्र कृषि, कीमतों की स्थिरता, बिजली और परिवहन थे। इसमें विभाजन के शरणार्थियों का पुनर्वास भी प्राथमिकता में था।

कश्मीर को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ा उसकी जड़ नेहरू की नीतियों में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2020 में बजट सत्र के दौरान धन्यवाद प्रस्ताव में कहा था कि प्रधानमंत्री बनने की इच्छा किसी की भी हो सकती है। लेकिन इस इच्छा को पूरा करने के लिए देश पर एक लकीर खींच दी गई। बंटवारा कर दिया गया। 5 फरवरी 2024 को संसद में कश्मीर को लेकर भी पीएम मोदी ने नेहरू को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि अगर हम नेहरू जी का नाम लेते हैं, तो उन्हें (कांग्रेस को) बुरा लगता है। लेकिन कश्मीर को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ा। उसकी जड़ उनकी नीतियों में थी।

नेहरू के निधन पर वाजपेयी ने कहा था- भारत माता शोक में है

जहां पीएम नरेंद्र मोदी पंडित नेहरू पर निजी आक्षेप लगाते आए हैं, दूसरी तरफ बीजेपी के ही नेता व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उन पर निजी हमला करने से परहेज किया। उन्होंने पंडित नेहरू पर निजी हमला करने के बजाए कई मर्तबा उनकी नीतियों पर मुखर होकर बोले। यही नहीं, पंडित नेहरू के निधन पर उन्होंने राज्यसभा में यहां तक कहा था कि भारत माता शोक में है, उसने अपना सबसे प्रिय राजकुमार खो दिया। उन्होंने यह भी कहा कि एक सपना अधूरा रह गया और एक गीत मौन हो गया।

विदेश मंत्री बनने पर वाजपेयी ने साउथ ब्लॉक में नेहरू की गायब तस्वीर के बारे में पूछा, और वह तस्वीर वापस लगाई गई। इस प्रसंग का जिक्र उन्होंने खुद संसद में किया था। एक रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने इसे नेहरू को श्रद्धांजलि और इस बात का भरोसा बताया कि भारत की विदेश नीति निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है।

Updated on:
14 Nov 2026, 7:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरे लिए खरीदा मेट्रो टिकट’, डी.के. शिवकुमार के पास नहीं थे पैसे तो प्रधानमंत्री ने किया अपने स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल

महाराष्ट्र सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, ई-फसल सर्वे की तारीख बढ़ाई, अब ऑफलाइन भी कर सकेंगे पंजीकरण

जामनगर में शराब तस्करी के बड़े खेल में पुलिसकर्मी की भूमिका संदिग्ध, डीआईजी ने हेड कांस्टेबल को किया निलंबित

Maharashtra Murder: एक झगड़े ने 2 बहनों की दुनिया उजाड़ी, पहले एक का सुहाग छीना, अगले ही दिन दूसरी की सूनी हो गई मांग

‘ममता दीदी के सिपाहियों को किया जा रहा है परेशान’, कुणाल घोष ने लगाया आरोप