राष्ट्रीय

New FASTag Rules: बदल गए फास्टैग के ये नियम, अनदेखी करने पर गाड़ी हो जाएगी ब्लैकलिस्ट

New FASTag Rules: सरकार ने टोल टैक्स की वसूली के लिए फास्टैग नियम में बदलाव किए हैं। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने 1 अगस्त से नए फास्टैग नियम लागू कर दिए हैं।
2 min read
• •
Updated: 4 Aug 2024, 10:18 AM IST
Feature image

New FASTag Rules: सरकार ने टोल टैक्स की वसूली के लिए फास्टैग नियम में बदलाव किए हैं। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने 1 अगस्त से नए फास्टैग नियम लागू कर दिए हैं। उपयोगकर्ताओं के लिए नए नियमों और विनियमों का पालन करना अनिवार्य है। यात्रा में किसी भी परेशानी से बचने के लिए आपको नए नियमों को जान लेना बेहद आवश्यक है। हम आपको बताते हैं कि फास्टैग के कौन-कौन से नए नियम लागू किए गए हैं।

सभी के लिए केवाईसी अपडेट अनिर्वाय

फास्टैग के नए नियम के तहत उपयोगकर्ताओं को अपना केवाईसी अपडेट करना होगा। 31 अक्टूबर, 2024 तक 3 से 5 साल पहले जारी किए गए सभी फास्टैग के लिए केवाईसी अपडेट करना अनिर्वाय होगा। फास्टैग नियमों में बदलाव के बाद अब उपयोगकर्ताओं को अपने वाहन की पूरी जानकारी देनी होगी। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर और मालिक के मोबाइल नंबर को इससे लिंक करना होगा। वहीं जिन लोगों ने हाल ही में कोई नया वाहन खरीदा है, तो उनको तीन महीने का समय दिया जाएगा।

90 दिनों में करना होगा यह काम

ऐसे उपयोगकर्ताओं को 90 दिनों के अंदर फास्टैग पर रजिस्ट्रेशन नंबर अपडेट करना जरूरी है। इसके अलावा उपयोगकर्ताओं को वाहन की तस्वीर भी अपलोड करनी होगी। तस्वीर में वाहन के आगे का हिस्सा बिल्कुल स्पष्ट होना चाहिए।

अगर नहीं तो बढ़ जाएगी परेशानी

फास्टैग उपयोगकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना होगा की उनका डेटाबेस भारत की राष्ट्रीय वाहन रजिस्ट्री डेटाबेस में दर्ज जानकारी से अलग तो नहीं है। दोनों में अंतर होने पर उपयोगकर्ताओं को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपके लिए अपने डेटाबेस का सत्यापन करना बेहतर होगा।

Updated on:
4 Aug 2024, 10:18 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘भगवा साड़ी पहनने से रोका बंद करा दूंगा स्कूल’, CM शुभेंदु के अल्टीमेटम से ईसाई मिशनरियों में मचा हड़कंप

‘भारत में आर्थिक तबाही आने वाली है’, अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा बयान, BJP का पलटवार- विदेश में चला रहे भारत विरोधी प्रोपेगेंडा

Odisha Crocodile Attack: जबड़े में थी जान, फिर भी नहीं हारी हिम्मत: मगरमच्छ की आंखों में उंगली गड़ाकर बचाई अपनी जान

Gudiyam Caves: तमिलनाडु की गुफा में मिला प्राचीन रहस्य! 11.87 मीटर लंबी सुरंग इंसानी हाथों से बनी होने के संकेत

कुलगाम में सुरक्षाबलों ने LeT कमांडर लतीफ भट को मार गिराया, जान बचाने के लिए मस्जिद में छिपा था, CRPF जवानों पर हमले का था मास्टरमाइंड