राष्ट्रीय

बिहार, बंगाल,दिल्ली सहित कई राज्यों में नए गवर्नर नियुक्त, देखें पूरी लिस्ट

राष्ट्रपति ने कई राज्यों में राज्यपाल और उपराज्यपाल पदों पर बड़ा फेरबदल किया है। आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल, तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल बनाया गया है। वहीं सैयद अता हसनैन बिहार और नंद किशोर यादव नागालैंड के नए राज्यपाल नियुक्त हुए हैं।

2 min read
Mar 06, 2026
New Governors Appointed In Several States

New Governer Of Many States: देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल और उपराज्यपाल के पदों पर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अलग-अलग राज्यों के लिए नई नियुक्तियों को मंजूरी दी है। इस फेरबदल के बाद कई राज्यों को नए राज्यपाल मिले हैं, जबकि कुछ नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा पश्चिम बंगाल से जुड़ी है। यहां के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब उनके स्थान पर तमिलनाडु के मौजूदा राज्यपाल आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल बनाया गया है। आर.एन. रवि रक्षा और सुरक्षा मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं। तमिलनाडु सरकार के साथ उनके मतभेद भी अक्सर सुर्खियों में रहे हैं।

ये बने दिल्ली के नए उपराज्यपाल


दिल्ली में भी अहम बदलाव हुआ है। अब तक दिल्ली के उपराज्यपाल रहे वी.के. सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं दिल्ली के नए उपराज्यपाल के रूप में पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को जिम्मेदारी दी गई है। संधू विदेश मामलों के जानकार माने जाते हैं और अमेरिका में भारत के राजदूत भी रह चुके हैं। तमिलनाडु में राज्यपाल पद खाली होने के बाद केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। यानी अब वे केरल के साथ-साथ तमिलनाडु के भी राज्यपाल का कार्यभार संभालेंगे।

बिहार में भी बदलाव


इसके अलावा लद्दाख के मौजूदा उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना भेजा गया है। तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को अब महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड में भी नया चेहरा देखने को मिलेगा। बिहार के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव को वहां का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। फिलहाल बिहार में आरिफ मोहम्मद खान राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं।

राज्य / केंद्र शासित प्रदेशनया राज्यपाल / उपराज्यपालपहले किस पद पर थे
पश्चिम बंगालआर. एन. रवितमिलनाडु के राज्यपाल
तमिलनाडुराजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (अतिरिक्त प्रभार)केरल के राज्यपाल
दिल्ली (उपराज्यपाल)तरनजीत सिंह संधूपूर्व भारतीय राजदूत (अमेरिका)
लद्दाख (उपराज्यपाल)वी. के. सक्सेनादिल्ली के उपराज्यपाल
हिमाचल प्रदेशकविंद्र गुप्तालद्दाख के उपराज्यपाल
तेलंगानाशिव प्रताप शुक्लाहिमाचल प्रदेश के राज्यपाल
महाराष्ट्रजिष्णु देव वर्मातेलंगाना के राज्यपाल
नागालैंडनंद किशोर यादववरिष्ठ भाजपा नेता
बिहारलेफ्टिनेंट (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैनपूर्व सेना अधिकारी
Updated on:
06 Mar 2026 01:44 am
Published on:
06 Mar 2026 01:42 am
Also Read
View All

अगली खबर