30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत के सामने झुकी नेपाल एयरलाइंस, औपचारिक रूप से माफी मांगी, सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दी, क्या है मामला?

नेपाल की एयरलाइंस (Airlines of Nepal) ने अपनी एक गलती की वजह से भारत के लोगों से माफी मांगी है। नेपाल एयरलाइंस ने अपनी पुरानी गलती सुधारने के लिए सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दिया है और अब औपचारिक रूप से माफी मांगी है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Vinay Shakya

May 01, 2026

Nepal Airlines Map Controversy

नेपाल एयरलाइन AI इमेज

नेपाल की सरकारी एयर लाइंस कंपनी ने भारत का गलत नक्शा प्रकाशित करने पर कड़ी आलोचना के बाद माफी मांगी है। नेपाल एयलाइंस की सोशल मीडिया पोस्ट पर भारत के लोगों ने कड़ी आलोचना की थी। कुछ ही देर में नेपाल एयर लाइंस का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो गया। विवाद बढ़ने पर नेपाली एयर लाइंस ने सोसल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दिया। एयरलान ने अब औपचारिक रूप से माफी मांगी है।

नेपाली एयर लाइंस ने सोशल मीडिया पर माफी मांफी

भारतीयों की तरफ से भारी आलोचना के बाद एयरलाइंस ने माफी मांगी है। एयरलाइंस ने 'X' पर लिखा- हम अपने सोशल मीडिया चैनलों पर हाल ही में साझा किए गए नेटवर्क मैप में हुई गलती के लिए ईमानदारी से माफी मांगते हैं। इस मैप में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से जुड़ी गंभीर मानचित्र संबंधी गलतियां थीं। ये नेपाल या नेपाल एयरलाइंस के आधिकारिक रुख को नहीं दिखातीं।

एयरलाइन ने आगे कहा- हमने तुरंत उस पोस्ट को हटा दिया है। हम आंतरिक समीक्षा कर रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारी सामग्री सटीकता के उच्चतम मानकों पर खरी उतरे। एयरलाइन ने लिखा कि हम क्षेत्र में अपने पड़ोसी देशों और मित्रों के साथ मजबूत संबंधों को बहुत महत्व देते हैं और इस पोस्ट से हुई किसी को हुई ठेस के लिए खेद जताते हैं।

क्या है पूरा मामला?

नेपाल एयरलाइंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट 'X' पर एक नेटवर्क मैप और प्रमोशनल विज्ञापन शेयर किया था। इस मैप में भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को पाकिस्तान के हिस्से के रूप में दिखाया गया था। नेपाल एयरलाइंस की यह पोस्ट तेजी से वायरल हुई और विवाद बढ़ गया। भारतीय लोगों ने इसकी कड़ी आलोचना की। इसके बाद नेपाल एयरलाइंस ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग