राष्ट्रीय

Next CM of Delhi: क्या फिर दिल्ली को मिलेगी महिला सीएम? AAP इन तीन नेताओं पर खेल सकती है दांव

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा से दिल्ली की राजनीति में बड़ी हलचल पैदा हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) में अब नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
2 min read
• •
Updated: 16 Sep 2024, 1:30 PM IST
Feature image

Who will be the next CM of Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा कर दी है कि वह दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर से ही नया मुख्यमंत्री चुना जाएगा। यह कदम उन्होंने भाजपा के कथित षड्यंत्रों का सामना करने के लिए उठाया है। केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि वह फिर से तभी मुख्यमंत्री बनेंगे जब जनता से उन्हें स्पष्ट जनादेश मिलेगा। अगर दिल्ली के अगले सीएम को लेकर कयास लगाए जा रहे है।

AAP इन तीन नेताओं पर खेल सकती है दाव

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा से दिल्ली की राजनीति में बड़ी हलचल पैदा हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) में अब नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। पार्टी की संभावित उम्मीदवारों में आतिशी मार्लेना, मनीष सिसोदिया, और संजय सिंह के नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं। हालांकि, पार्टी की बैठक में तय किया जाएगा कि मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी। यह निर्णय पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है।

दिल्ली को फिर मिल सकती है महिला सीएम

अगर आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए आतिशी मार्लेना को चुनती है, तो वह शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की दूसरी महिला मुख्यमंत्री बन जाएंगी। आतिशी वर्तमान में शिक्षा और वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभागों का प्रबंधन कर रही हैं और पार्टी में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इससे पहले, शीला दीक्षित 1998 से 2013 तक कांग्रेस की सरकार में मुख्यमंत्री थीं, जिन्होंने दिल्ली के विकास में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी।

Updated on:
16 Sep 2024, 1:30 PM IST
Published on: