राष्ट्रीय

NIA तहव्वुर राणा के वॉयस सैंपल और लिखावट की लेगी नमूने, खुलेंगे कई राज

तहव्वुर राणा के वॉयस सैंपल और लिखावट के नमूने लेने की इजाजत मांगी थी, जिसके बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें मंजूरी दी।

2 min read
May 01, 2025

पटियाला हाउस कोर्ट ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के वॉयस सैंपल और लिखावट के नमूने लेने की मंजूरी दे दी है। एनआईए ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर तहव्वुर राणा के वॉयस सैंपल और लिखावट के नमूने लेने की इजाजत मांगी थी, जिसके बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें मंजूरी दी।

तहव्वुर राणा एनआईए की हिरासत में हैं। बीते महीने पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष अदालत ने 26/11 मुंबई हमलों के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की हिरासत को 12 दिन के लिए और बढ़ाया था। एनआईए ने अदालत से राणा की हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिस पर सुनवाई के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रखते हुए यह आदेश सुनाया।

इससे पहले राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया था, जिसके खत्म होने के बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच विशेष न्यायाधीश चंदर जीत सिंह की अदालत में पेश किया गया था। सुनवाई के दौरान एजेंसी ने दलील दी कि 17 साल पुराने आतंकी हमलों की साजिश के जाल को समझने और उससे जुड़े अन्य साजिशकर्ताओं तक पहुंचने के लिए राणा की हिरासत आवश्यक है। उसने यह भी कहा कि जांच के लिए उसे विभिन्न स्थानों पर ले जाना जरूरी है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में तहव्वुर राणा की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उसने खुद को भारत प्रत्यर्पित किए जाने के खिलाफ अपील की थी। 4 अप्रैल 2025 को पुनर्विचार याचिका खारिज होने के बाद राणा को भारत लाया गया था।

तहव्वुर राणा को 10 अप्रैल को भारत लाए जाने के बाद एनआईए ने उसे गिरफ्तार कर पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष एनआईए अदालत में पेश किया था। अदालत ने उसे 18 दिन की हिरासत में भेज दिया था। हिरासत अवधि खत्म होने के बाद उसे फिर से कोर्ट में पेश किया गया था।

Published on:
01 May 2025 01:31 pm
Also Read
View All
KBC Lottery Scam: अमिताभ बच्चन का डीपफेक वीडियो और RBI का फर्जी लेटरहेड, केबीसी लॉटरी के नाम पर ऐसे ऐंठे 13.51 लाख रुपये

थाईलैंड में याराना, पाकिस्तान में साजिश… राजस्थान-पंजाब से शूटर भर्ती करने का था प्लान

पढ़े-लिखे और संपन्न परिवारों के ‘प्रोग्रेसिव चोले’ में घुट रहा बेटियों का दम, दहेज और प्रताड़ना का नया कॉर्पोरेट मॉडल बेनकाब

Indian Army Upgradation: भारतीय टैंकों को मिलेगी नई ताकत, दुश्मन को खोजकर हमला करेंगे सुसाइड ड्रोन

दिल्ली-मुंबई को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम! दाऊद नेटवर्क और ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, बरामद हुए पाकिस्तानी ऑर्डनेंस फैक्ट्री के हथियार