राष्ट्रीय

राहुल के खिलाफ निशिकांत दुबे ने दिया विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव, कांग्रेस बोली- वह मंत्री बनने के लिए यह सब कर रहे

निशिकांत दुबे ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

less than 1 minute read
Feb 12, 2026
राहुल गांधी और निशिकांत दुबे

झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव दिया है। इस मामले में कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि निशिकांत दुबे यह सारे काम मंत्री बनने के लिए कर रहे हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में मोदी सरकार को एपस्टीन फाइल्स से संबंधित कुछ जानकारी सदन में अपने भाषण के दौरान दी थी। अब सत्ता पक्ष का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष ने जो जानकारी दी है, उसे सत्यापित करें, वरना उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला बनता है।

ये भी पढ़ें

स्पीकर ओम बिरला के चेंबर का ये रहा वीडियो, बीजेपी का दावा- प्रियंका ने उकसाया, सांसदों ने दी गालियां

विशेषाधिकार का हनन कब माना जाता है?

विशेषाधिकार का हनन तब माना जाता है जब संसद में उसके सदस्यों या अधिकार, सम्मान और स्वतंत्र कार्यप्रणाली में कोई व्यक्ति या संस्था बाधा डालती है। इसके अलावा, सदन में किसी अन्य सांसद पर कोई आरोप लगाया तो उसे साबित करना होगा। इसके लिए सबूत देना होता है और बताना होता है कि ये बातें कहां से कोट की हैं और संबंधित कागजातों की कॉपी सदन में देनी होती है।

Updated on:
12 Feb 2026 01:21 pm
Published on:
12 Feb 2026 12:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर