12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्पीकर ओम बिरला के चेंबर का ये रहा वीडियो, बीजेपी का दावा- प्रियंका ने उकसाया, सांसदों ने दी गालियां

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने वीडियो पोस्ट किया। जिसमें 4 फरवरी को लोकसभा स्पीकर के चैंबर में हंगामे का जिक्र है। जानिए रिजिजू ने क्या कहा...

2 min read
Google source verification
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (फोटो- एएनआई)

लोकसभा की कार्यवाही एकबार फिर स्थगित कर दी गई है। विपक्षी सांसदों के वेल में नारेबाजी करने के कारण कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने वीडियो पोस्ट किया। जिसमें 4 फरवरी को लोकसभा स्पीकर के चैंबर में हंगामे का जिक्र है। रिजिजू ने दावा किया है कि विपक्षी सांसदों ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में गालियां दीं।

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने एकबार फिर दावा किया किया कि विपक्षी सांसदों ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में गालियां दीं। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है कि मोदी सरकार राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव ला सकती है।

किरेन रिजिजू ने क्या कहा?

रिजिजू ने आरोप लगाया कि स्पीकर के चैंबर में ही कांग्रेस के सांसदों ने धमकी दी थी कि 'जब सदन में बोलने के लिए प्रधानमंत्री आएंगे तो देखिएगा हम लोग क्या करेंगे।' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संसद के अंदर की घटना सभी ने देखी और वह रिकॉर्ड भी हुई। केंद्रीय मंत्री ने 'एक्स' पर घटना का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसके बारे में उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के ही सांसदों ने इसे गैर-कानूनी तरीके से रिकॉर्ड किया था।

ये गैरकानूनी वीडियो क्लीप है

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "यह एक गैर-कानूनी वीडियो क्लिप है, जिसे एक कांग्रेस सांसद ने तब बनाया था जब 20-25 कांग्रेसी सदस्य स्पीकर के चैंबर में घुसे, उन्हें गालियां दीं और प्रधानमंत्री को धमकाया। हमारी पार्टी बहस और चर्चा में विश्वास करती है और कभी भी सांसदों को मारपीट करने के लिए बढ़ावा नहीं देती।"

किरेन रिजिजू ने अपने वीडियो संदेश में कहा, "बिल्कुल उम्मीद नहीं है कि राहुल गांधी में कोई सुधार होगा और वे कुछ अच्छी बातें करेंगे। कांग्रेस की सोच बिखर चुकी है। राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं, इसलिए हम फिर भी यही आशा करेंगे कि वे अपने आप में सुधार लाएं।"

पीएम मोदी की कुर्सी तक पहुंची गई थीं महिला सांसद

उन्होंने संसद के अंदर की घटना का भी जिक्र किया, जब कांग्रेस की कई महिला सांसद प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुर्सी तक पहुंच गई थीं। रिजिजू ने कहा, "एनडीए के सांसदों की सहन शक्ति बहुत ज्यादा है। अगर हम संसद में अपने एनडीए सांसदों को खुली छूट देते तो संसद में स्थिति बिगड़ जाती।