
कांग्रेस (Congress) सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इस समय अमेरिका (United States of America) दौरे पर हैं। शिकागो यूनिवर्सिटी में उन्होंने एक बार फिर भारत सरकार पर निशाना साधा है। राहुल के हालिया बयान पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने उन पर निशाना साधा है।
राहुल के बयान पर मीडिया से बात करते हुए निशिकांत ने कहा, "मुझे लगता है कि राहुल गांधी को और ज़्यादा पढ़ना-लिखना चाहिए और जो तुलनाएं वह करते हैं, उन पर थोड़ा विचार करना चाहिए। उनकी बातों में समझ की भारी कमी दिखती है।" अपने इस बयान को सोशल मीडिया पर कोट ट्वीट करते हुए निशिकांत ने राहुल को मूर्ख बताते हुए यह भी कह दिया कि उनमें समझदारी का अभाव है। राहुल के लिए निशिकांत ने लिखा, "मूर्ख कह नहीं सकता, समझदारी का अभाव।"
अमेरिका दौरे के दौरान राहुल जमकर देश और सरकार विरोधी बयान दे रहे हैं। शिकागो यूनिवर्सिटी में राहुल ने मोदी सरकार (Modi Government) की विदेश नीति की आलोचना की। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत एक 'साइड प्लेयर' बनकर रह गया है, जबकि पाकिस्तान अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत कराने में भूमिका निभा रहा है। राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दबाव में समझौता कर चुके हैं। उन्होंने शेन्ज़ेन में डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग की त्रिपक्षीय वार्ता की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार होती, तो भारत के राष्ट्राध्यक्ष को भी अमेरिका, चीन और रूस के राष्ट्राध्यक्षों के साथ बैठने का मौका मिलता। राहुल ने यह भी कहा कि विदेश नीति व्यक्तिगत दोस्ती से नहीं, बल्कि सत्ता और भू-राजनीतिक परिणामों से तय होती है।
इससे पहले न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल ने भारत की अर्थव्यवस्था की आलोचना की और भारतीय अर्थव्यवस्था के मॉडल को विफल बताते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ रही है, शिक्षा व्यवस्था में गंभीर समस्याएं हैं भारत एक गंभीर आर्थिक संकट के मोड़ पर खड़ा है। राहुल ने ‘मेक इन इंडिया’ और ‘स्टार्टअप इंडिया’ जैसी योजनाओं को भी असफल बताया।