
CJP Protest: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता संजय आजाद के साथ हुई मारपीट का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। शुक्रवार को CJP के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका संसद मार्ग थाने पहुंचे और आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसी बीच संजय आजाद और निशु आजाद का 24 जुलाई का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें संजय आजाद ने जंतर-मंतर की घटना को लेकर अपनी तरफ का पक्ष रखा था। इस वीडियो के सामने आने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। वीडियो में संजय आजाद कहते दिखाई दे रहे हैं कि अगर पुलिस मौके पर दो मिनट और देर से पहुंचती तो स्वतंत्र भारद्वाज की हालत और खराब हो सकती थी। वहीं, इससे पहले स्वतंत्र भारद्वाज ने दावा किया था कि उन्होंने संजय आजाद पर हमला आत्मरक्षा में किया था।
जंतर-मंतर पर हुई मारपीट के मामले में CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका शुक्रवार को संसद मार्ग थाने पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की थी। बाद में बुलंदशहर से आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही मामले में SC-ST एक्ट भी जोड़ दिया गया है।
इसी बीच संजय आजाद का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो 24 जुलाई को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वीडियो में जंतर-मंतर पर हुई घटना को लेकर अपना पक्ष रखा था। वीडियो में संजय आजाद मारपीट की घटना का जिक्र करते हुए कहते हैं कि कुछ लोग यह कह रहे हैं कि उनके सिर पर चोट अनजाने में लगी थी। इसके बाद वह दावा करते हैं कि अगर मौके पर पुलिस दो मिनट देर से पहुंचती तो तस्वीर कुछ और होती। संजय आजाद वीडियो में कहते हैं कि अगर वहां पर दो मिनट पुलिस नहीं आती तो फोटो में देख सकते हो तुम्हारी दशा किस तरह कर रखी थी। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस को यह गलतफहमी हो गई थी कि वह किसी को मार रहे हैं और इसी वजह से पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
जंतर-मंतर की घटना के बारे में संजय आजाद ने वीडियो में कहा कि पुलिस अगर दो मिनट देर से आती तो स्वतंत्र की हालत और खराब होती। उनके इस बयान को अब सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है और इसे मारपीट दोनों तरफ से होने के दावे के तौर पर पेश किया जा रहा है।
इससे पहले स्वतंत्र भारद्वाज ने संजय आजाद के साथ हुई मारपीट को लेकर दावा किया था कि उन्होंने आत्मरक्षा में हमला किया था। अब संजय आजाद का पुराना वीडियो सामने आने के बाद दोनों पक्षों के दावों को लेकर बहस तेज हो गई है।