
BJP New Team 2026: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, राम माधव की बीजेपी संगठन में वापसी हुई है। उन्हें भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और ओडिशा के बैजयंत जय पांडा को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
नितिन नवीन की नई टीम में वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। राजस्थान की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहीं राजे पहले भी बीजेपी संगठन में अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। वहीं, राम माधव को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी संगठन में वापसी को बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माधव पहले पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
| क्रम | नाम | राज्य |
|---|---|---|
| 1 | वसुंधरा राजे सिंधिया | राजस्थान |
| 2 | तीरथ सिंह रावत | उत्तराखंड |
| 3 | राम माधव | दिल्ली |
| 4 | बैजयंत जय पांडा | ओडिशा |
| 5 | डी. पुरंदेश्वरी | आंध्र प्रदेश |
| 6 | रेखा वर्मा | उत्तर प्रदेश |
| 7 | वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी | गुजरात |
| 8 | डॉ. भारती प्रवीन पवार | महाराष्ट्र |
| 9 | सरदार मनजीत सिंह बादल | पंजाब |
| 10 | लाल सिंह आर्य | मध्य प्रदेश |
| 11 | प्रो. एम. नागराज | कर्नाटक |
| 12 | प्रो. तारिक मंसूर | उत्तर प्रदेश |
| 13 | डॉ. मधुचंद कर | पश्चिम बंगाल |
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को नई टीम में राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है। अमेठी से सांसद रह चुकीं ईरानी केंद्र सरकार में भी अहम मंत्रालय संभाल चुकी हैं। इसके अलावा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। ओडिशा के बैजयंत जय पांडा को भी इसी पद की जिम्मेदारी दी गई है।
| क्रम | नाम | राज्य |
|---|---|---|
| 1 | बी.एल. संतोष | दिल्ली |
| क्रम | नाम | राज्य |
|---|---|---|
| 1 | शिवप्रकाश | मुंबई |
| 2 | सौदान सिंह | चंडीगढ़ |
| क्रम | नाम | राज्य |
|---|---|---|
| 1 | विनोद तावड़े | महाराष्ट्र |
| 2 | सुनील बंसल | दिल्ली |
| 3 | बिप्लब कुमार देब | त्रिपुरा |
| 4 | स्मृति ईरानी | उत्तर प्रदेश |
| 5 | डॉ. सतीश पूनिया | राजस्थान |
| 6 | गजेंद्र पटेल | मध्य प्रदेश |
| 7 | हरीश द्विवेदी | उत्तर प्रदेश |
| 8 | संजय भाटिया | हरियाणा |
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नई टीम के पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अनुभव और ऊर्जा से भरपूर यह टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति देगी।
नितिन नवीन ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि नई टीम के सभी सदस्य कार्यकर्ता भाव से संगठन को और मजबूत करेंगे। साथ ही 'विकसित भारत' के संकल्प और राष्ट्रसेवा के लक्ष्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
बीजेपी की नई टीम में कई अनुभवी नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी संगठन में हुए इस बदलाव को आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।