राष्ट्रीय

नितिन नबीन कब बनेंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष? आ गई तारीख, शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे PM मोदी

नितिन नबीन 20 जनवरी को बीजेपी के राष्ट्रीय चुने जा सकते हैं। खरमास के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रक्रिया का दौर शुरू होगा।

2 min read
Jan 13, 2026
नितिन नवीन भाजपा के सबसे युवा अध्यक्ष हैं। (फोटो- IANS)

Nitin BJP President: पटना के बांकीपुर से 5 बार के विधायक और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन खरमास के बाद पूर्ण रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल सकते हैं। कहा जा रहा है कि 20 जनवरी को भाजपा अपने नए अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन को चुन सकती है। वह 2029 तक इस पद पर बने रहेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, भाजपा शासित राज्यों के सीएम और सभी प्रदेशों के प्रदेशाध्यक्ष शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें

बंगाल में नया बवाल शुरू, I-PAC दफ्तर में रेड के बाद बीजेपी के बड़े नेता के काफिले पर जोरदार हमला

पश्चिम बंगाल सबसे बड़ी चुनौती

सियासी जानकारों का कहना है कि नितिन नबीन के सामने सबसे बड़ी चुनौती पश्चिम बंगाल की है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी हर हाल में सत्ता में आना चाहती है। ऐसे में युवा अध्यक्ष के कंधों पर पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। वहीं, इसी साल असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी विधानसभा चुनाव होना है।

नितिन नबीन के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी के बाद पीएम मोदी ने कहा था, 'नितिन नबीन जी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। वे एक युवा और कर्मठ नेता हैं, जिन्हें संगठनात्मक अनुभव का भरपूर लाभ है और बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल प्रभावशाली रहा है। उन्होंने जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया है। वे अपने विनम्र स्वभाव और व्यावहारिक कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। मुझे विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और समर्पण आने वाले समय में हमारी पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।'

पटना की बांकीपुर सीट से 5 बार के विधायक

नितिन नबीन पटना के बांकीपुर से पांच बार के विधायक हैं। साल 2006 में बांकीपुर के तत्कालीन विधायक व उनके पिता नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा असामयिक निधन के बाद वह उपचुनाव में बीजेपी की टिकट पर चुनाव में खड़े हुए। उसके बाद से वह लगातार जीतते आ रहे हैं। उनके पिता भी 1995-2006 तक लगातार विधायक चुने गए।

Updated on:
13 Jan 2026 07:37 am
Published on:
13 Jan 2026 07:29 am
Also Read
View All

अगली खबर