राष्ट्रीय

राज्यसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर हंगामा, सभापति धनखड़ बोले किसान का बेटा हूं, नेता प्रतिपक्ष खड़गे ने दिया करारा जवाब

Jagdeep Dhankar Vs mallikarjun kharge: राज्यसभा में शुक्रवार को सभापति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankar) और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच तीखा संवाद हुआ। सभापति धनखड़ ने कहा कि मैं इस बात से दुखी हूं कि मुख्य विपक्षी दल, चेयरमैन के खिलाफ कैंपेन चलाया जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 13 Dec 2024, 3:35 PM IST
Jagdeep Dhankar Vs mallikarjun kharge
Jagdeep Dhankar Vs mallikarjun kharge

Rajya Sabha: राज्यसभा में शुक्रवार को सभापति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankar) और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच तीखा संवाद हुआ। सभापति धनखड़ ने कहा कि मैं इस बात से दुखी हूं कि मुख्य विपक्षी दल, चेयरमैन के खिलाफ कैंपेन चलाया जा रहा है। विपक्ष के पास अधिकार है कि वह मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए। उन्होंने कहा कि यह विपक्ष का संवैधानिक अधिकार है लेकिन विपक्ष संवैधानिक प्रक्रियाओं से भटक रहा है। उन्होंने कहा कि एक कैंपेन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रश्न करते हैं।

'चेयरमेन जब मेरा सम्मान नहीं करते तो मैं उनका सम्मान कैसे करूं'

नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि चेयरमेन जब मेरा सम्मान नहीं करते तो मैं उनका सम्मान कैसे करूं। नेता प्रतिपक्ष ने सभापति से कहा कि आप मेरा अपमान कर रहे हैं। सभापति का कहना था कि मैं किसान का बेटा हूं कमजोर नहीं होऊंगा। मैंने बहुत सहन किया है। आप प्रस्ताव लाएं, आपका अधिकार है। आप प्रस्ताव पर चर्चा करें आपका अधिकार है, किसने रोका आपके प्रस्ताव को।"

नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "आप यदि किसान के बेटे हैं तो मैं किसान- मजदूर का बेटा हूं। आप हमारा और हमारी पार्टी के लोगों का अपमान कर रहे हैं। मेरा नाम लेकर यहां बार बार बोला जा रहा है, लेकिन आप चुप्पी साधे हैं। इसका मतलब आप सत्ता पक्ष को बोलने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।"

आपको किन की तारीफ पसंद है वह मुझे पता है- धनखड़

सत्ता पक्ष के कई सांसदों ने शुक्रवार को सदन में सभापति व उनके कार्यों की प्रशंसा की। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम सदन में आपकी तारीफ सुनने के लिए नहीं आए हैं। इसके जवाब में सभापति ने कहा कि आपको किन की तारीफ पसंद है वह मुझे पता है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

Updated on:
13 Dec 2024, 3:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Punjab Election 2027: 6 साल बाद फिर साथ आए SAD-BJP, पंजाब में AAP-कांग्रेस के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

TVK विधायक पर IAS के उत्पीड़न का आरोप; मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को लगाई फटकार, पूछा- क्या किसी को बचा रहे हैं?

दिल्ली पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी गैंग का किया भंडाफोड़ किया, व्यापारी से 5 लाख की ठगी के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार

Punjab Election: क्या BJP कर रही कैप्टन अमरिंदर सिंह को साइडलाइन? पंजाब बीजेपी की चुनाव समिति से क्या संदेश दे रही पार्टी

मुस्लिम शादियों में पर्दे को लेकर AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान का विवादित बयान, दुल्हनों की तुलना तवायफ से करने पर JDU ने किया पटलवार