राष्ट्रीय

ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, TMC के सांसदों ने नहीं किए साइन

Om Birla No-confidence motion: संविधान के अनुच्छेद 94 (सी) के तहत विपक्ष लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई है। विपक्ष के कुल 118 सांसदों ने इस नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं।
less than 1 minute read
Feb 10, 2026
om birla
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (ANI)

Om Birla No-confidence motion: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। लोकसभा महासचिव को सौंपे गए नोटिस में नोटिस पर 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। बजट सत्र के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने नहीं देने के मुद्दे पर विपक्षी सांसद अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं। कांग्रेस, सपा व अन्य कई विपक्षी दलों के सांसदों ने हस्ताक्षर किए, लेकिन टीएमसी ने इस मामले से दूरी बना ली है।

विपक्ष क्यों लेकर आई अविश्वास प्रस्ताव

विपक्षी नेताओं का आरोप है कि स्पीकर सदन में पक्षपाती रवैया अपनाते हैं। विपक्ष की आवाज को दबाया जाता है। प्रियंका गांधी ने कहा कि स्पीकर साहब का खुद निरादर किया गया है। स्पीकर साहब पर दबाव है कि उनको खुद बयान देना पड़ रहा है जो सही नहीं है। सवाल ही नहीं उठता कि पीएम पर कोई हमला करे। सरकार द्वारा उन पर दबाव डाला गया है इसलिए उन्होंने ये कहा है क्योंकि उस दिन पीएम मोदी की हिम्मत नहीं हुई सदन में आने की। इसलिए स्पीकर सफाई दे रहे हैं, ये गलत बात है।

Updated on:
10 Feb 2026 01:43 pm
Published on:
10 Feb 2026 01:43 pm