राष्ट्रीय

Norovirus: कोरोना के बाद अब केरल में सामने आया नोरोवायरस, क्या हैं इसके लक्षण-बचाव और इलाज जानिए सबकुछ

कोरोना महामारी के खतरे के बीच केरल में नोरोवायरस के 13 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्री का कहना कि लोगों को परेशान होने की नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। यह एक सामान्य बीमारी है, जिससे हम उचित रोकथाम और उपचार से जल्द ही स्वस्थ हो सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2021, 8:29 AM IST
norovirus cases in kerala know about symptoms and treatment
norovirus cases in kerala know about symptoms and treatment

नई दिल्ली। भारत में अभी कोरोना महामारी का खतरा टला नहीं है, वहीं इसी बीच केरल में सामने आए नोरोवायरस के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक नोरोवायरस के यह मामले वायनाड जिले से सामने आए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने राज्य सहित देशभर के लोगों को अधिक सर्तक रहने की सलाह दी है।

जारी की गईं गाइडलाइन
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने आज इस संबंध में जानकारी देते हुए कुछ गाइडलाइन भी जारी की हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से इस बीमारी से सर्तक रहने की अपील भी की है। उन्होंने बताया कि वायनाड से नोरोवायरस के 13 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यह पशु जनित बामारी है, जो दूषित पानी और भोजन से फैलती है। फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है, लेकिन हमें साफ-सफाई का ध्यान रखना होगा।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह
इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने जार्ज की अध्यक्षता में एक बैठक में आज वायनाड में स्थिति का आकलन किया। विभाग का कहना है कि सुपर क्लोरीनेशन सहित गतिविधियां चल रही हैं। पानी पीने के स्रोतों को स्वच्छ रखने की जरूरत है। इसके साथ ही लोगों को भी सर्तक रहने होगा क्योंकि कोरोना महामारी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कुछ लोग इस बीमारी का नाम सुनकर परेशान हो गए हैं। अभी आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। यह एक सामान्य बीमारी है, जिससे हम उचित रोकथाम और उपचार से जल्द ही स्वस्थ्य हो सकते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि नोरोवायरस, वायरस का एक समूह है, जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारी यानि पेट संबंधी बीमारी की वजह बनता है। इससे प्रभावित होने वाले मरीज में उल्टी और दस्त जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि नोरोवायरस स्वस्थ लोगों को बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं करता है, लेकिन यह छोटे बच्चों, बुजुर्गों और अन्य किसी अन्य रोग से पीड़ित लोगों में गंभीर हो सकता है।

Updated on:
13 Nov 2021, 8:29 AM IST
Published on: