राष्ट्रीय

Punjab Elections 2022: सवर्णों को रिझाने की कोशिश में कांग्रेस, सामान्य वर्ग आयोग की दी मंजूरी

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। कांग्रेस इस राज्य में अपना सत्ता बचाने के लिए हर दांव खेल रही है। कांग्रेस आलाकमान ने सबसे पहले दलितों को साधने की कोशिश की। इसके बाद अब पंजाब कैबिनेट ने अनारक्षित वर्गों के लिए राज्य सामान्य श्रेणी आयोग की स्थापना को मंजूरी दे दी है।राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी।
less than 1 minute read
Dec 24, 2021
punjab_cm.jpg

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं कांग्रेसी हां फिर से सत्ता में आने के लिए हर दांव खेल रही है। हर वर्ग का विशेष ख्याल रखने का कोशिश भी कांग्रेस द्वारा जारी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने सबसे पहले दलितों को साधने की कोशिश की चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का पहला दलित मुख्यमंत्री बनाया गया इसके बाद अब पंजाब कैबिनेट द्वारा अनारक्षित वर्गों के लिए सामान्य श्रेणी आयोग की स्थापना को मंजूरी दे दी गयी है। मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आयोग विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के अलावा सामान्य वर्गों के हितों की रक्षा करेगा। चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में गुरुवार की शाम को मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इसका निर्णय लिया गया।मुख्यमंत्री चन्नी ने ट्वीट में लिखा "कैबिनेट ने अनारक्षित वर्गों के लिए पंजाब राज्य सामान श्रेणी आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। यह आयोग विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के अलावा अनारक्षित वर्गों के हितों की रक्षा करेगा।"

पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता के अनुसार यह आयोग सामान्य वर्ग के गरीबों के लाभ के लिए, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ सामान्य वर्ग के हितों की रक्षा के लिए काफी सफल साबित होगा।

आपको बता दें कि सामान्य वर्ग के कर्मचारियों की लंबे समय से यह मांग थी उनका कहना था कि उनके हितों की रक्षा नहीं की जा रही है। उन्हें बस वोट के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। चरणजीत चन्नी कैबिनेट ने उनकी मांग मान ली है और इस आयोग को मंजूरी दे दी है। कर्मचारियों ने गुजरात के तर्ज पर पंजाब में भी सामान्य वर्ग आयोग का गठन करने का अनुरोध किया था।

Published on:
24 Dec 2021 08:32 am