15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेहा बोरा के बांग्लादेश विरोध प्रदर्शन वाले बयान पर सौरभ भारद्वाज का पलटवार, बोले- भारत के Gen Z के प्रेरणास्रोत भगत सिंह हैं

AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के बांग्लादेश के छात्र आंदोलन से प्रेरित होने वाले बयान पर AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं के लिए शहीद भगत सिंह सबसे बड़ी प्रेरणा हैं और उन्हें प्रेरणा लेने के लिए किसी दूसरे देश की ओर देखने की जरूरत नहीं है। वहीं, बीजेपी ने इस बयान को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Oct 15, 2026

Saurabh Bharadwaj

नेहा बोरा के बयान पर सौरभ भारद्वाज की आई प्रतिक्रिया (Photo-IANS)

Neha Bora Statement: AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के ‘बांग्लादेश के विरोध प्रदर्शनों से प्रेरित’ होने संबंधी बयान पर आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रतिक्रिया सामने आई है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह नेहा बोरा की निजी राय हो सकती है, लेकिन उनका मानना है कि भारत का Gen Z शहीद-ए-आजम भगत सिंह से प्रेरणा लेता है।

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि भारत के युवाओं को प्रेरणा के लिए किसी दूसरे देश की ओर देखने की जरूरत नहीं है। भगत सिंह जैसे क्रांतिकारी देश के युवाओं के लिए प्रेरणा के सबसे बड़े स्रोत हैं।

23 साल की उम्र में भगत सिंह ने दी थी शहादत

इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने भगत सिंह के बलिदान का भी जिक्र किया। आप नेता ने कहा कि 23 साल की उम्र में, जब ज्यादातर युवा ग्रेजुएशन के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी करने, MBA करने या अपने माता-पिता का कारोबार संभालने के बारे में सोचते हैं, उस उम्र में भगत सिंह ने देश के लिए फांसी का फंदा चूम लिया था।

उन्होंने कहा कि भगत सिंह का बलिदान और उनका साहस युवाओं को प्रेरित करने के लिए पर्याप्त है। ऐसे में भारत के युवाओं को प्रेरणा के लिए किसी अन्य देश की ओर देखने की आवश्यकता नहीं है।

‘भगत सिंह जैसा नायक दुनिया में कहीं नहीं’

AAP नेता ने कहा कि उनके विचार में भगत सिंह जैसी शख्सियत का दुनिया में कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं के पास अपने देश के ऐसे महान क्रांतिकारी हैं, जिनके विचारों और बलिदान से वे प्रेरणा ले सकते हैं।

नेहा बोरा ने क्या कहा था? 

बता दें कि AISF की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने बांग्लादेश के सोशलिस्ट स्टूडेंट्स फ्रंट (SSF) के छठे राष्ट्रीय सम्मेलन के मौके पर दिए संदेश में कहा कि बांग्लादेश ने उन्हें क्रांति का रास्ता दिखाया है। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश के छात्र आंदोलन से प्रेरणा लेने और उससे सबक सीखने की भी बात कही। 

बीजेपी ने साधा निशाना

नेहा बोरा के इस बयान पर बीजेपी ने कांग्रे सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि नेहा बोरा, जिन्हें उन्होंने राहुल गांधी की 'पोस्टर गर्ल' बताया, उनके बयान से साबित होता है कि राहुल गांधी का विरोध राजनीतिक नहीं है। 

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग