राष्ट्रीय

कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 679 ब्रांडेड दवाओं के दाम 50% से ज्यादा घटे, आज से नई कीमतें लागू

NPPA ने 137 कैंसर-रोधी दवाओं पर ट्रेड मार्जिन की सीमा तय की, MRP 96.45% तक घटी। जानें नई कीमतें कैसे जांचें और शिकायत कहां करें।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2026, 1:59 PM IST
cancer drugs price cut
NPPA ने 137 कैंसर-रोधी दवाओं पर ट्रेड मार्जिन की सीमा तय की, Photo- ChatGpt

Cheaper Cancer Medicines: रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्युटिकल्स विभाग के तहत आने वाले राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस), स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर 137 कैंसर रोधी दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर ट्रेड मार्जिन को सीमित कर दिया है। यह फैसला 17 अक्टूबर, 2026 को लिया गया था।

सालाना ₹3,540.38 करोड़ की बचत

यह निर्णय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के 'डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज' (DGHS) द्वारा 17 अक्टूबर, 2026 को गठित एक विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है। इन दवाओं की संशोधित MRP आज, 9 नवंबर, 2026 से लागू हो गई हैं। 8 नवंबर, 2026 तक, 85 फार्मास्यूटिकल कंपनियों ने 121 दवाओं से जुड़े 1,364 कैंसर-रोधी फॉर्मूलेशन के लिए संशोधित MRP की जानकारी दे दी है। इनमें से 679 ब्रांडों ने अपनी कीमतों में 50% से अधिक की कमी की है। MRP में सबसे अधिक कमी 96.45% दर्ज की गई है। कीमतों में इस कमी से उपभोक्ताओं को सालाना लगभग ₹3,540.38 करोड़ की बचत होने का अनुमान है।

ऐसे जांच करें दवा के दाम

उपभोक्ता दवा के पैकेट पर छपी संशोधित MRP देख सकते हैं और 'फार्मा सही दाम' (Pharma Sahi Daam) मोबाइल ऐप या NPPA की वेबसाइट (http://nppa.gov.in) के जरिए दवाओं की कीमतों की पुष्टि कर सकते हैं। कोई भी केमिस्ट या अस्पताल की फार्मेसी, तय की गई संशोधित MRP से अधिक कीमत नहीं वसूल सकती। यदि कोई अधिक कीमत वसूलता है या कीमतों से जुड़ी कोई अन्य शिकायत है, तो उपभोक्ता 'फार्मा जन समाधान' (Pharma Jan Samadhan) पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं या NPPA की हेल्पलाइन नंबर 1800-111-255 पर संपर्क कर सकते हैं।"

संशोधित एमआरपी की दी जानकारी

8 नवंबर, 2026 तक 85 दवा कंपनियों ने 121 दवाओं को कवर करने वाले 1,364 एंटी-कैंसर फॉर्मूलेशन के लिए संशोधित एमआरपी की जानकारी दी है। इनमें से 679 ब्रांड्स ने 50 प्रतिशत से ज्यादा कीमत में कटौती की है। एमआरपी में सबसे ज्यादा कटौती 96.45 प्रतिशत दर्ज की गई है। यानी कुछ दवाएं अब पहले की तुलना में लगभग आधी से भी कम कीमत पर मिलेंगी। कीमतों में इस कटौती के चलते उपभोक्ताओं को सालाना करीब 3,540.38 करोड़ रुपये की बचत होने की उम्मीद है।

एनपीपीए ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे दवा के पैकेट पर छपी संशोधित एमआरपी को जरूर देखें। दवा की कीमतों को फार्मा सही दाम मोबाइल ऐप या एनपीपीए की वेबसाइट के जरिए भी सत्यापित किया जा सकता है। कोई भी केमिस्ट या अस्पताल की फार्मेसी संशोधित एमआरपी से ज्यादा कीमत नहीं वसूल सकती है। अगर कोई ज्यादा कीमत वसूलता है, तो यह नियम का उल्लंघन होगा।

अगर ओवरचार्जिंग या कीमत से जुड़ी कोई अन्य शिकायत है, तो उपभोक्ता फार्मा जन समाधान पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा एनपीपीए हेल्पलाइन नंबर 1800-111-255 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Updated on:
9 Nov 2026, 1:59 PM IST
Published on: