राष्ट्रीय

Crime: हजारीबाग में NTPC के डिप्टी जनरल मैनेजर की गोली मारकर हत्या

Jharkhand Murder Case: झारखंड के हजारीबाग जिले में अपराधियों ने नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) के डिप्टी जनरल मैनेजर कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी।
less than 1 minute read
Mar 08, 2025
Crime

Jharkhand Crime News: NTPC केरेडारी के डिप्टी जनरल मैनेजर (डिस्पैच) कुमार गौरव की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई जब गौरव हजारीबाग स्थित अपने आवास से कार्यालय जा रहे थे। खबरों के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उनकी एसयूवी को रोका और गोलियां चलानी शुरू कर दी।

जांच में जुटी पुलिस

वारदात का पता लगते ही हजारीबाग पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जबकि एसपी भी घटनास्थल पर पहुँच गए हैं। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहशत है। आपको बता दें की अज्ञात हमलावरों ने तीन राउंड फायरिंग की है। एसपी अरविंद कुमार सिंह ने हमले की पुष्टि की और कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विपक्ष की नजरों में सोरेन सरकार

हत्या के मामले में विपक्ष हेमंत सोरेन सरकार को घेर रही है और अब इस घटना से झारखंड सरकार पर हमले तेज होने के आसार हैं। उनका आरोप है कि झारखंड में कानून-व्यवस्था सही नहीं है।

अस्पताल में रखा शव

घटना के बाद एनटीपीसी के ऑफिसर और कर्मचारी हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल पहुंचकर सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते नजर आए हैं। मृतक के शव को अभी हजारीबाग आरोग्यम अस्पताल में ही रखा गया है।

Updated on:
08 Mar 2025 04:08 pm
Published on:
08 Mar 2025 04:08 pm
Also Read
View All
Mumbai Schools Closed: 6 जुलाई को मुंबई के सभी स्कूल और कॉलेज बंद, BMC ने जारी की जरूरी एडवाइजरी

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: सोमवार को होगी ट्रस्ट की अहम बैठक, चंपत राय के इस्तीफे पर हो सकता है फैसला

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की एंट्री के बाद बढ़ी सियासी हलचल, नितीश कुमार से मिले सीएम सम्राट चौधरी, बीजेपी नेताओं की भी बैठक, क्या हैं सियासी समीकरण

एस. जयशंकर ने दोहा में कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, ऊर्जा से सुरक्षा तक कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

2027 चुनाव से पहले एक्टिव हुई कांग्रेस: मल्लिकार्जुन खरगे ने सुनील कवथनकर को बनाया गोवा का कार्यकारी अध्यक्ष