राष्ट्रीय

Odisha Molestation Case : ‘उन लोगों ने मेरी जैकेट से ही मेरे हाथ बांधकर पीटा और फिर पुलिसवाले ने आकर मेरे छाती से कपड़ा उतार दिया’

Army officer's fiancée alleges sexual assault by cops : ओडिशा पुलिस का बहुत ही वीभत्स चेहरा नजर आया है। यूं तो गाहे बगाहे पुलिसवालों के आए दिन कुछ न कुछ कारनामें देखने को मिलते रहते हैं। फिर चाहे वह अजमेर में महिला सिपाही के साथ रंगरेलियां मनाने का मामला हो या फिर सड़कों पर वसूली का लेकिन यह चेहरा तो उससे ज्यादा दरिंदगी से भरा हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2024, 2:15 PM IST
Feature image

Army officer's fiancée alleges sexual assault by cops : 'उन लोगों ने मेरी जैकेट से ही मेरे हाथ बांध दिए। महिला कांस्टेबल के दुपट्टे से मेरे पैरों को बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद एक पुलिस वाला आया और उसने मेरे ऊपर के कपड़े हटाकर मेरे सीने पर लगातार कई लात मारी।' भारतीय सेना के एक मेजर की मंगेतर ने आरोप लगाया कि जब वह पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने गई, तो उसके हाथ पैर बांधकर उसका उत्पीडऩ किया गया। पुलिस ने पीडि़ता को गिरफ्तार कर लिया।

ओडिशा हाईकोर्ट के जमानत मिलने के बाद पीडि़ता ने भुवनेश्वर के पुलिस थाने में उसके साथ हुई अभद्रता का खुलासा किया है। पीडि़ता ने बताया कि वह अपने मंगेतर के साथ 15 सितंबर की रात रेस्टोंरेंट बंद करने के बाद घर जा रही थी। रास्ते मे कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोककर मारपीट की कोशिश की। वह पुलिस से मदद लेने के लिए भरतपुर पुलिस स्टेशन पहुंची तो वहां सिर्फ एक महिला पुलिसकर्मी मौजूद थी।

उन्होंने एफआइआर दर्ज करने और आरोपियों के पीछे पुलिस टीम भेजने की मांग की तो महिला पुलिसकर्मी ने उसके साथ बदतमीजी की और गालियां भी दी। इस पर मैंने बताया कि मैं एक वकील हूं और आप एफआइआर लिखें। इस दौरान कई पुलिसकर्मी आ गए और मेरे मंगेतर को जेल में डाल दिया। मैंने कहा कि आप एक सैन्य अधिकारी को जेल में नहीं डाल सकते।

इतने पर दो महिला पुलिसकर्मियों ने मेरे बाल पकड़कर मेरे साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। एक महिला पुलिसकर्मी ने मेरा गला दबाने की कोशिश की तो मैंने बचाव में उनके हाथ में काट लिया। इसके बाद मुझे एक कमरे में बंद कर दिया। कुछ देर बाद एक वरिष्ठ अधिकारी ने मेरी पैंट उतार कर मुझे रेप की धमकी दी।

खुलासे के बाद पांच पुलिसकर्मी निलंबित

इस मामले खुलासे के बाद पुलिस डीजी वाई.बी. खुरानिया ने थाना के तत्कालीन इंस्पेक्टर दीनकृष्ण मिश्र के साथ 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इन पांचों के खिलाफ आनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने की तैयारी की जा रही है। बताया जाता है कि पुलिसकर्मियों ने इस दौरान मेजर से भी अभद्रता की और पर्स, फोन, आर्मी का आईडी कार्ड सहित कार की चाबी छीन ली गई।

Updated on:
23 Sep 2024, 2:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
हॉर्मुज में तीन तेल टैंकरों में लगी भीषण आग, ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, कहा- अब और जोरदार हमला करेंगे

जाति जनगणना से किसान आंदोलन तक… जयराम रमेश ने दिवाली पर PM मोदी को पुराने बयानों की दिलाई याद

कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला; प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सोनिया गांधी के बयान का उदित राज ने किया समर्थन, बोले- 25 करोड़ मुसलमानों को अलग-थलग कर कैसे होगा देश का विकास?

बेटे की हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप! परविंदर झोटा के पिता बोले- जब तक दोषी जेल नहीं जाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे