राष्ट्रीय

हाथ-पैर बांधकर पिटाई, रेप करने की धमकी… Army ऑफिसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में हुई सारी हदें पार

Odisha Police: ओडिशा में Army Officer और उनकी मंगेतर के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिसकर्मियों का आरोप है की ऑफिसर और उनकी मंगेतर ने नशे की हालत में पुलिस स्टेशन में हंगामा किया।

less than 1 minute read
Feature image

Odisha News: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आर्मी अधिकारी और उनकी मंगेतर के साथ पुलिस की क्रूरता और बदसलूकी का मामला सामने आया है। महिला जब शिकायत लिखवाने थाने पहुंची तब उसके साथ पुलिस ना केवल बदसलूकी की बल्कि उसकी पिटाई की और धमकियां दी। पुलिस स्टेशन में मौजूद महिला पुलिस ने भी पीड़ित महिला के साथ मारपीट की। आर्मी ऑफिसर सिख रेजिमेंट का हिस्सा हैं। बताया जा रहा है की आर्मी ऑफिसर की मंगेतर एक एडवोकेट और बिजनेस वुमन हैं। साथ ही उनके पिता रिटायर्ड ब्रिगेडियर हैं।

क्राइम ब्रांच करेगी मामले की जाँच

यह पूरा मामला ओडिशा के भुवनेश्वर का बताया जा रहा है। डीएसपी नरेंद्र कुमार बेहरा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की 5 सदस्यीय टीम ने घटना की जांच के लिए पुलिस स्टेशन का दौरा किया है। टीम ने चार घंटे से ज्यादा समय तक कर्मचारियों से पूछताछ की। पुलिस स्टेशन में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगे होने की वजह से जांच में दिक्क्त हुई।

क्या है आरोप?

यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए महिला ने बताया की मुझे पीटने के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने मेरे हाथ-पैर बांधकर मुझे एक कमरे में बंद कर दिया। कुछ देर बाद एक पुरुष पुलिसकर्मी ने दरवाजा खोला। उसने एक के बाद एक मेरे सीने पर कई बार लातें मारीं। उसने मेरी पैंट उतार दी। इसके बाद पुलिसकर्मी ने अपनी पैंट उतारी और मुझे प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा। महिला ने पुलिसकर्मी पर रेप की धमकी देने का आरोप भी लगाया है

पुलिस स्टेशन के 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित अधिकारियों में आईआईसी दीनाकृष्ण मिश्रा, सब इंस्पेक्टर बैसलिनी पांडा, एएसआई सलिलामयी साहू, सागरिका रथ और कांस्टेबल बलराम हांडा शामिल हैं।

Updated on:
20 Sept 2024 11:41 am
Published on:
20 Sept 2024 11:04 am
Also Read
View All
हॉर्मुज में हमले के बाद 3 भारतीयों की मौत पर भारत सख्त, विदेश मंत्रालय ने दूसरी बार अमेरिकी राजदूत को बुलाया

Meenakshi Natarajan: सुप्रीम कोर्ट के नामांकन रद्द मामले में फैसले पर मीनाक्षी नटराजन का पहला रिएक्शन, बोलीं- ‘चाहे डेमोक्रेसी हारेगी या जीतेगी’

सुप्रीम कोर्ट से राहत न मिलने पर कांग्रेस की नई रणनीति, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा-अब हाई कोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा

‘बोलने की आजादी नहीं है, ममता बनर्जी सुनती नहीं हैं’, TMC के बागी सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने तोड़ी चुप्पी

Child Murder: महिला वकील ने लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर 5 साल की बेटी का किया कत्ल