यूट्यूब ने बीते बुधवार को नए फीचर को ट्रायल के बाद अपने यूजर्स के लिए चालू कर दिया है। जानकारी के अनुसार इस नए फीचर से नए और उभरते क्रिएटर्स को फायदा मिलेगा। दरअसल, कई बार नए क्रिएटर्स का अच्छा कंटेंट होते हुए भी वह ज्यादा संख्या में व्यूअर्स तक नहीं पहुंच पाते हैं। यूट्यूब में अगर किसी चैनल के 5 लाख से कम सब्सक्राइबर हैं, तो दर्शक उसे चैनल पर वीडियो को “हाइप” कर पाएंगे, जिसका असर यूट्यूब पर वीडियो शेयर करने या उसे लाइक करने से ज्यादा होगा।