राष्ट्रीय

धनतेरस पर देश में होगा 500000000000 का कारोबार, चीन को लगेगा करारा झटका, जानिए वजह

त्योहारी सीजन में देश में धनतेरस की बिक्री को लेकर बड़ा उत्साह है। इसके लिए बाजार में नए डिजाइन के गहने एवं आभूषण सहित अन्य वस्तुओं का प्रचुर मात्रा में स्टॉक रखा गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Nov 2023, 8:51 PM IST
dhanteras_1.jpg

10 नवंबर को धनतरेस और 12 नवंबर को दिवाली मानने के लिए बाजार पूरी तरह सज चुका है। कल यानी शुक्रवार को धनतेरस के मौके पर दिल्ली सहित देश भर के व्यापारियों के लिए माल की बिक्री का एक बड़ा दिन है जिसको लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की गई है। इस बार मार्केट में चीनी या विदेशी सामान का नहीं बल्कि वोकल फॉर लोकल की धूम है। ऑल इंडिया ज्वेलर्स एवं गोल्डस्मिथ फेडरेशन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने धनतरेस के मौके पर देशभर में देशभर में 50,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार होने की उम्मीद जताई है।

इस दिवाली पर चीन को लगेगा तगड़ा झटका

पीएम मोदी ने अक्टूबर महीने के अंत में मन की बात के दौरान लोगों से लोकल समान खरीदने की अपील की थी। इसका बड़ा असर पिछली बार भी देखने को मिला था और इस बार भी ऐसी ही उम्मीद जताई जा रही है। बड़े बड़े व्यापारियों का कहना है कि लोग विदेशी सामान के मुकाबले मेड इन इंडिया सामानों की खरीदारी को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। एक फेडरेशन ने अपने अनुमान में बताया कि दिवाली से जुड़े चीनी सामानों की बिक्री अब न होने के कारण हमारे पड़ोसी देश को लगभग 1 लाख करोड़ रुपये का घाटा लगने वाला है।

धनतेरस पर बेहद शुभ मानी जाती है इन वस्तुओं की खरीदारी

दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस के अवसर पर लोग बड़ी मात्रा में खरीदारी करते हैं। इस अवसर पर भगवान गणेश, माता लक्ष्मी, और कुबेर की पूजा होती है। प्राचीन मान्यतों के अनुसार इस अवसर पर नई वस्तु खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन लोग सोना-चांदी के गहने, स्टील-पीतल तांबे के बर्तन, रसोई का सामान, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, बिजली का सामान, मोबाइल फोन, फर्नीचर और झाड़ू की लोग दिलचस्पी से खरीदारी करते हैं।

Published on:
Also Read
View All
IDBI बैंक के निजीकरण पर राहुल गांधी और निर्मला सीतारमण आमने-सामने, वित्त मंत्री बोलीं- कांग्रेस के राज में फोन पर बंटते थे लोन

यमुना में डुबकी लगाने वाले मनोज तिवारी को किरेन रिजिजू की चुनौती, बोले- आइए करते हैं स्विमिंग कॉम्पिटिशन

अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश

गुजरात में मोदी के स्वागत का अनोखा अंदाज! बनास डेयरी की महिलाओं के हाथों में दिखे खास पोस्टर, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, रेड अलर्ट जारी, क्या होता है ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड