राष्ट्रीय

Rajouri Encounter: राजौरी भुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, भीषण गोलीबारी है जारी

Terrorist Attack in JK Rajouri: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकियों से मुठभेंड़ चल रही है। बाजीमाल इलाक में चल रही मुठभेड़ में एक आतंकी को भारतीय सेना ने मार गिराया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Nov 2023, 3:01 PM IST
One terrorist killed in gunfight in Rajouri Army Police operation Encounter underway In Jammu and Kashmir

Terrorist Attack in JK Rajouri: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकियों से मुठभेंड़ चल रही है। बाजीमाल इलाक में चल रही मुठभेड़ में एक आतंकी को भारतीय सेना ने मार गिराया है। इसमें दो आतंकियों के घेरे जाने की बात सामने आ रही थी। भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल,जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने बाजीमाल में पूरे इलाके घेर रखा है। फिलहाल दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।

सुरक्षाबलों को राजौरी के कालाकोट इलाके में आने वाले सोलकी गांव बाजीमाल क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। कालाकोट पाकिस्तानी आतंकियों का लैंडिंग क्षेत्र माना जाता है। यहां आतंकियों के सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर तलाशी शुरू कर दी। खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

नवंबर में आठ आतंकी ढेर
भारतीय सेना ने इस महीने अब तक आठ आतंकियों को 72 हूरों के पास भेज दिया है। 16 नवंबर से 24 घंटे तक चली कुलगाम मुठभेड़ में पांच आतंकियों को मार गिराया था। वहीं राजौरी मुठभेड़ में 17 नवंबर को एक आतंकी मारा गया था। उरी में 14 नवंबर को मुठभेड़ हुई। इसमें एलओसी पर दो पाकिस्तानी आतंकियों को घुसपैठ करते वक्त सेना ने मार गिराया।

Published on: