राष्ट्रीय

पुलिस कांस्टेबल भर्ती में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण, आयु सीमा में सभी को एक वर्ष की छूट

अब 18 से 26 वर्ष की उम्र के सामान्य उम्मीदवार, 18 से 28 वर्ष के अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), गोरखा और प्रतिष्ठित खिलाड़ी और 20 से 29 वर्ष की उम्र के होमगार्ड कांस्टेबल भर्ती के लिए पात्र होंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jul 2024, 5:37 PM IST
Feature image

हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 1,226 पदों पर होने वाली भर्ती में युवाओं को अधिकतम आयु सीमा में एक साल की छूट मिलेगी। मंत्रिमंडल की बैठक में लिए फैसले के अनुसार पुलिस मुख्यालय की ओर से इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। कांस्टेबल भर्ती लोकसेवा आयोग के माध्यम से होगी। आयोग को इस बारे में प्रस्ताव भेजा गया है।

भर्ती में पहली जनवरी 2024 के आधार पर अभ्यर्थियों की आयु सीमा को गिना जाएगा। भर्ती में अब महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया गया है। पहले महिलाओं के लिए 25 फीसदी आरक्षण था। अब 18 से 26 वर्ष की उम्र के सामान्य उम्मीदवार, 18 से 28 वर्ष के अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), गोरखा और प्रतिष्ठित खिलाड़ी और 20 से 29 वर्ष की उम्र के होमगार्ड कांस्टेबल भर्ती के लिए पात्र होंगे।

ग्राउंड टेस्ट में इस बार 100 मीटर की दौड़ भी शामिल

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कांस्टेबल भर्ती में अभ्यर्थियों को एक बार के लिए अधिकतम आयु सीमा में एक साल की छूट देने का फैसला किया गया था। पिछली पुलिस भर्ती के दौरान पेपर लीक का मामला सामने आया था, ऐसे में इस बार पुलिस विभाग ने भर्ती की परीक्षा लोकसेवा आयोग के माध्यम से कराने का फैसला लिया है। ग्राउंड टेस्ट में इस बार 100 मीटर की दौड़ भी शामिल है। पुलिस ट्रेनिंग के बाद चयनित अभ्यर्थियों को चार सप्ताह का कमांडो कोर्स भी करवाया जाएगा।

Updated on:
23 Jul 2024, 5:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All
चंद्रकांत पाटिल और रवींद्र धंगेकर के बीच जुबानी जंग तेज, सतेज पाटिल के समर्थन में उतरे शिंदे गुट के नेता ने दी खुली चुनौती

‘मेरा दिल बैठ गया था…’ 1999 में सरकार बनाने के दावे के दौरान क्यों घबरा गई थीं सोनिया गांधी?

आंध्र प्रदेश में पूर्व राज्यसभा सांसद विजयसाई रेड्डी ने बनाई नई पार्टी, जानें क्या रखा नाम

11 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य, विशाखापत्तनम में 31वीं CII पार्टनरशिप कॉन्फ्रेंस की भव्य तैयारी

Chhattisgarh Politics: पीएम नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे पर पूर्व डिप्टी CM ने कसा तंज, बोले- वे इवेंट मैनेजमेंट में एक्सपर्ट, आपत्तिजनक कमेंट्स भी किए