राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश में ONGC के गैस कुएं में बड़ा रिसाव, मचा हड़कंप; 1 किमी दायरे के गांव खाली कराए, CM नायडू ने दिए निर्देश

आंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले में मंगलवार सुबह ONGC के गैस ड्रिलिंग कुएं में अचानक भारी रिसाव होने से हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए घटनास्थल के एक किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Nov 2026, 11:02 AM IST
ONGC Gas Leak
आंध्र प्रदेश में ONGC के गैस कुएं में बड़ा रिसाव (Photo-X/@GUMMALLALAKSHM3)

अमरावती। आंध्र प्रदेश के डॉ. बीआर अंबेडकर कोनसीमा जिले में मंगलवार सुबह ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) के गैस ड्रिलिंग कुएं में अचानक गैस रिसाव होने से हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब 4:30 बजे मामीडिकुदुरु मंडल के नागरम गांव के पास ताडिवारिमेरका इलाके में हुई। कुएं से तेज आवाज के साथ भारी मात्रा में गैस हवा में निकलने लगी। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने घटनास्थल के एक किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की और लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने ONGC को रिसाव रोकने के लिए विशेषज्ञ तकनीकी टीम तत्काल मौके पर भेजने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने ONGC चेयरमैन से बात करने के दिए निर्देश

सीएम नायडू ने इस क्षेत्र में बार-बार इस तरह की घटनाएं होने पर चिंता जताई। उन्होंने राज्य के अधिकारियों को ONGC के वरिष्ठ अधिकारियों और चेयरमैन से सीधे बात करने तथा मौजूदा सुरक्षा इंतजामों की व्यापक समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाके के लोगों को बिना देरी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए और गैस रिसाव पर जल्द से जल्द काबू पाया जाए।

एक किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे

जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर ड्रिलिंग स्थल के एक किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को वहां से हटा दिया है। ONGC अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल घटनास्थल पर आग लगने की कोई सूचना नहीं है और कुएं का वेलहेड भी सुरक्षित है। तकनीकी टीमें इस बात के प्रयास कर रही हैं कि बाहर निकल रही गैस जमीन के नजदीक जमा न हो और आसपास के क्षेत्रों में न फैले।

Updated on:
17 Nov 2026, 11:02 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Kulgam Encounter: CCTV ने खोली कुलगाम हमले की गुत्थी: जिस “गुमशुदा” बेटे को परिवार ढूंढ रहा था, वही निकला आतंकी का मददगार

सुनील जाखड़ का मान सरकार पर साधा निशाना, बोले- 42 हजार करोड़ मिलने के बाद भी मंडियों में भटक रहे किसान

‘किसी को नहीं बचा रहे’: अजीत पवार हादसे की जांच पर योगेश कदम, रोहित बोले- विमान कंपनी मालिक की CM से करीबी

Cyclone Akvan IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में “अकवान” का खतरा: 20 नवंबर को आंध्र तट से टकराएगा महा-तूफान, 145 किमी/घंटा तक की रफ्तार

“हिंदू हथियार नहीं, तपस्या से जवाब देते हैं”: दिलीप घोष ने कल्याण बनर्जी, अखिलेश और ममता पर एक साथ साधा निशाना