राष्ट्रीय

भारत पाकिस्तान के DGMO की अब शाम को होगी बात, PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग खत्म

Operation Sindoor: लंबे तनाव के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सोमवार की रात बॉर्डर पर कोई गोलीबारी नहीं हुई। भारतीय सेना ने सोमवार सुबह सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है।
3 min read
May 12, 2025
Feature image

Operation Sindoor: हाल ही में भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया। दोनों देशों के बीच बीते कुछ दिनों से लगातार फायरिंग और मिसाइल हमलों की खबरें सामने आ रही थीं। इस स्थिति को देखते हुए शनिवार को अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों देशों के बीच सीजफायर करवा दिया। रविवार की रात को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फिर से गोलीबारी और धमाकों की आवाज़ें सुनाई दीं। कुछ इलाकों में ड्रोन की गतिविधियां भी दर्ज की गईं, जिससे स्थानीय नागरिकों में डर का माहौल रहा। हालांकि, लंबे संघर्ष के बाद सोमवार रात को शांति रही। भारतीय सेना के अनुसार, रात को बॉर्डर गोलीबारी की कोई खबर नहीं आई।

शाम को हॉटलाइन पर होगी भारत-पाकिस्तान के DGMO की बात

भारत-पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच वार्ता शाम 4 बजे के बाद के लिए स्थगित कर दी गई है। भारत ने प्रधानमंत्री आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में कुछ राजनीतिक निर्णय लिए हैं। भारतीय डीजीएमओ गोलीबारी रोकने की सहमति पर भारत का रुख बताने के लिए तैयार हैं।

DGMO की बातचीत से पहले PM मोदी की बड़ी बैठक

भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना तीनों सेनाओं के महानिदेशक सैन्य संचालन (DGMO) आज फिर प्रेस कॉन्फेंस करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाई लेवर मीटिंग बुलाई है। इस बैठक में CDS अनिल चौहान, तीनों सेनाओं के प्रमुख, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ साथ NSA अजित डोभाल भी हिस्सा ले रहे हैं।

तीनों सेनाओं के DGMO आज फिर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच अब हालात सुधरते दिख रहे हैं। रविवार रात से बॉर्डर में फायरिंग की खबरें नहीं आईं। इसी बीच भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना तीनों सेनाओं के महानिदेशक सैन्य संचालन (DGMO) आज फिर प्रेस कॉन्फेंस करेंगे। बॉर्डर पर स्थिति की चर्चा की जाएगी।

लंबे तनाव के बाद पहली शांत रात

सोमवार की रात अपेक्षाकृत शांत रही। भारतीय सेना ने मंगलवार सुबह अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में रात सामान्य और शांतिपूर्ण रही। यह बीते तनावपूर्ण दिनों के बाद पहली बार था जब किसी तरह की कोई घटना दर्ज नहीं की गई।

जम्मू-कश्मीर में किसी घटना की सूचना नहीं

भारतीय सेना के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अन्य इलाकों में रात काफी हद तक शांतिपूर्ण रही। किसी घटना की सूचना नहीं मिली है, जो हाल के दिनों में पहली शांत रात है।

चिनाब नदी पर बने सलाल बांध में दिखा बदलाव

जम्मू और कश्मीर के चेनाब नदी पर बने रियासी के सलाल बांध में बदलाव नजर आया। बांध का एक गेट खुला हुआ दिखाई दे रहा है।

राजस्थान और पंजाब की सीमाओं पर भी शांति

राजस्थान और पंजाब की सीमाओं पर भी शांति रही, जिससे यह संकेत मिलता है कि दोनों देशों के बीच स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। भारतीय सेना ने स्थिति पर सतर्क निगरानी बनाए रखने की बात कही है।

भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा के लिए संसदीय सत्र बुलाया जाए

भारत-पाकिस्तान के बीच आपसी समझ पर कांग्रेस सांसद और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, हमने मांग की है कि स्थिति और भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा के लिए संसदीय सत्र बुलाया जाए। युद्ध रोक दिया गया, जो अच्छी बात है और हम लोगों के लिए शांति चाहते हैं। देश को सुरक्षित रखने के लिए जो भी किया जाता है, हम उसमें सरकार का समर्थन करते हैं।

Updated on:
12 May 2025 01:39 pm
Published on:
12 May 2025 08:16 am
Also Read
View All
हिजाब से लेकर चीनी की कीमत तक, दिलीप घोष का राहुल गांधी पर जुबानी हमला, बोले- कांग्रेस को देशहित से दिक्कत

CJP India Gate Protest: CJP के इंडिया गेट मार्च ने बढ़ाई दिल्ली की टेंशन! पुलिस बोली- अभी तक नहीं मांगी अनुमति, सामने आया बड़ा प्लान

₹1,000 का विवाद, हाथ पर बना टैटू और 500 CCTV कैमरे, ऐसे बेनकाब हुआ दिल दहला देने वाला मर्डर केस

‘भारत कोई धर्मशाला नहीं है’, घुसपैठियों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह सख्त, कहा- ये डेमेग्राफिक चेंज के लिए खतरा

Telangana Suryapet Bus Accident: तेलंगाना के सूर्यापेट में दर्दनाक हादसा: लोहे की छड़ों ने बस को चीर दिया, 6 यात्रियों की गई जान, 20 घायल