राष्ट्रीय

Operation Sindoor से बौखलाया पाकिस्तान, LoC पर फायरिंग में तीन भारतीय की मौत, भारत ने दिया जोरदार जवाब

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने LoC यानी नियंत्रण रेखा पर खूब गोलीबारी की है। इस फाय​रिंग में 3 भारतीयों की मौत हो गई है।
2 min read
• •
Updated: 7 May 2025, 10:54 AM IST
Feature image

Operation Sindoor: भारत ने जम्मू कश्मीर में आए आतंकी हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर से ले लिया है। इस दौरान पाकिस्तान में और PoK में आतंकियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बौखलाए पाकिस्तान ने LoC यानी नियंत्रण रेखा पर खूब गोलीबारी की है। इस फाय​रिंग में 3 भारतीयों की मौत हो गई है। वहीं, भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब भी दिया है।

भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

बता दें कि पाकिस्तानी सेना बीते 12 दिनों से सीमा पर उकसावे की कार्रवाई कर रहा है। भारतीय सेना ने बयान जारी कर कहा है कि पाकिस्तान की तरफ से की गई अंधाधुंध गोलीबारी में तीन आम नागरिकों की जान चली गई है। भारतीय सेना उचित जवाब दे रही है।

पहलगाम को बदला ‘ऑपरेशन सिंदूर’

पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारत ने बुधवार तड़के पाकिस्तान में जबरदस्त एयर स्ट्राइक की हैं। भारत ने पाक और के कब्जे वाले कश्मीर (Pakistan-occupied Kashmir) में नौ जगहों पर बम बरसाए है। भारतीय सेना की इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है।

15 दिन बाद मुं​हतोड़ जवाब

भारत ने ठीक 15 दिन बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। हमले के लिए जिम्मेदार समूहों से जुड़े आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाकर यह ऑपरेशन सटीकता के साथ किया गया। भारत सरकार ने पुष्टि की है कि सभी नौ ठिकानों पर सफलतापूर्वक हमला किया गया, जिससे पाकिस्तान में कोई भी नागरिक या सैन्य ढांचा प्रभावित नहीं हुआ।


भारतीय सेना के प्रवक्ता ने कहा, हमारी कार्रवाई केंद्रित और सटीक रही है। हमने केवल उन आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया है, जहां से भारत के खिलाफ हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि न्याय हुआ।

Updated on:
7 May 2025, 10:54 AM IST
Published on: