राष्ट्रीय

Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपा है भालू, ढूंढो तो जानें

Optical Illusion: आपकी नजर कितनी तेज है? आप कितनी तेजी से किसी तस्वीर में छिपे जानवर को ढूंढ लेते हैं। आपको इस तस्वीर में भालू को ढूँढना है जो बंदरों के बीच छिपा है।
2 min read
• •
Updated: 24 Aug 2022, 11:30 PM IST
 Optical Illusion: Spot the hidden Bear among the Monkeys
Optical Illusion: Spot the hidden Bear among the Monkeys

ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिल रही है। कुछ तस्वीरें यूजर्स को कन्फ्यूज़ करते हैं और कुछ को सॉल्व करने में मजा आता है। कई तस्वीरें ऐसी होती हैं जो आपके व्यक्तित्व के बारे में बताती है तो कुछ आपकी तेज नजर को टेस्ट करते हैं, कुछ तो आप कितने क्रिएटिव हैं ये बताते हैं। आज एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें आपको छिपे हुए जानवर को ढूँढना है। ये इतना आसान नहीं है जितना कि आपको लग रहा है क्योंकि जो दिखाई देता है वो जरूरी नहीं की वास्तविकता में हो। इस तस्वीर में भी कुछ ऐसा ही है।

दरअसल, इस तस्वीर में कई बंदर हैं जो पेड़ और घास के बीच बैठे हैं। कोई बंदर अपने कान बंद करके बैठा है तो कोई घास कहा रहा तो कोई बंदर केला खा रहा है। इन बंदरों के बीच एक भालू छिपा है जिसे आपको ढूँढना है। इन बंदरों के बीच छिपा भालू आपको अगले 10 सेकंड में ढूँढना है।

क्या आपको दिखाई दिया? यदि नहीं तो जरा इन बंदरों के बीच थोड़ा और ध्यान से देखिए आपको भालू दिखाई दे जाएगा।

अभी भी आपको ये भालू दिखाई नहीं दिया? तो हम आपको जवाब बताते हैं। ये भालू बाईं तरफ छिपकर बैठा है जिसके मुंह पर बंदर की पूंछ दिखाई देगी।

यदि आपको ये भालू दिखाई दे गया तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी दिखाएं और उनकी आँखों का भी करें टेस्ट।
यह भी पढ़े- Optical illusion: इस तस्वीर में आपको पहले क्या दिखा? महिला, ये खोलेगा आपकी पर्सनालिटी के राज

Updated on:
24 Aug 2022, 11:30 PM IST
Published on: