राष्ट्रीय

तानाशाही नहीं चलेगी…,संसद के बाहर प्रदर्शन करने वाली नीलम की सामने आई कुंडली, किसान आंदोलन से भी है नाता

Parliament security breach: लोकसभा के बाहर पकड़ी गई नीलम का नाम किसान आंदोलन से भी जुड़ा है। उसने बीए, एमए, बी.एड, एम.एड, सीटीईटी, एम.फिल और नेट पास किया है और राजनीति में विशेष रुची रखती है।
2 min read
parliament security breach accused neelam singh

बुधवार को लोकसभा में संसद की कार्यवही के दौरान एक शख्स दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गया और पीले रंग की गैस कनस्तर छोड़ने लगा। जिसके बाद वहां मौजूद सांसदों में अफरातफरी मच गई। ये वाकया उस दिन हुआ, जिस दिन संसद पर आतंकी हमले की बरसी थी। हालांकि किसी अनहोनी से पहले सासंदों ने घुसपैठियों को पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया, जिससे पूछताछ जारी है। इसी दौरान एक महिला संसद के बाहर 'तानाशाही नहीं चलेगी...नहीं चलेगी' और भारत माता की जय के नारे लगा रही थी। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले पुलिस ने कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

तानाशाही नहीं चलेगी...

दरअसल, नीलम नाम की महिला आज दोपहर संसद में घुसपैठिए के घुसने के बाद लोकसभा के बाहर प्रदर्शन कर रही थी। इस दौरान वह ''मेरा नाम नीलम है। भारत सरकार हमारे ऊपर अत्याचार करती है। हकों की बात करने पर लाठीचार्ज करके हमें जेल के अंदर डाला जाता है। टॉर्चर किया जाता है। हमारे पास आवाज उठाने का कोई जरिया नहीं है। हम किसी संगठन से नहीं हैं। आम स्टूडेंट हैं। माता-पिता हमारे लिए इतना काम करते हैं। मजदूर, किसान, छोटे व्यापारी, दुकानदार किसी की आवाज नहीं सुनी जाती। यह हर जगह हमारी आवाज को दबाने की कोशिश करते हैं. तानाशाही नहीं चलेगी. तानाशाही बंद करो। भारत माता की जय।''

किसान आंदोलन से भी नाता

इस घटना के सामने आने के बाद नीलम के छोटे भाई का बयान सामने आया है। उसने मीडिया से बात करते हुए कहा, ...हमें यह भी नहीं पता था कि वह दिल्ली गई थी। हमें बस इतना पता था कि वह अपनी पढ़ाई के लिए हिसार में थी।" .वह परसों हमसे मिलने आई थीं और कल लौटीं। उसने बीए, एमए, बी.एड, एम.एड, सीटीईटी, एम.फिल और नेट पास किया है। उसने कई बार बेरोजगारी का मुद्दा उठाया था और इसने किसानों के विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था।”

यहां के रहने वाले हैं आरोपी

गौरतलब है कि गिरफ्तार की गई 42 वर्षीय नीलम की हरियाणा के हिसार की रहने वाली है। जबकि दूसरा आरोपी 25 वर्षीय अमोल शिंदे पुत्र महाराष्ट्र के लातूर का बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: लोकसभा की सुरक्षा में भारी चूक, एंट्री से लकेर पकड़े जाने तक 10 प्वाइंट्स में जानें कब क्या हुआ?

Updated on:
13 Dec 2023 06:49 pm
Published on:
13 Dec 2023 06:49 pm