राष्ट्रीय

Pahalgam Attack: आतंकियों से की थी बंदूक छीनने की कोशिश, कश्मीरी आदिल हुसैन ने लड़ते हुई गंवाई जान

Pahalgam Attack: आदिल को उस समय गोली मारी गई, जब वह एक महिला को हमले से बचाने की कोशिश कर रहा था। आदिल ने एक आतंकवादी से उसकी बंदूक छीनने का भी प्रयास किया।
2 min read
• •
Apr 23, 2025
Feature image

Pahalgam Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया। इस हमले में 28 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में सैयद आदिल हुसैन की भी मौत हुई। जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने सैयद आदिल हुसैन के जनाजे की नमाज में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम उमर अब्दुल्ला ने आदिल हुसैन के परिजनों से बातचीत की और हर संभव मदद का भरोसा भी दिया।

‘आतंकियों से बंदूक छीनने की कोशिश’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदिल को उस समय गोली मारी गई, जब वह एक महिला को हमले से बचाने की कोशिश कर रहा था। आदिल ने एक आतंकवादी से उसकी बंदूक छीनने का भी प्रयास किया। आदिल हुसैन के पिता ने कहा कि आदिल काम करने के लिए पहलगाम गया था। आतंकी हमले का हमें दोपहर करीब 3 बजे पता लगा।

‘फोन बता रहा था बंद’

उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद हमने उसे फोन किया लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। बाद में करीब 4.40 बजे उसका फोन चालू हुआ, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। हम पुलिस स्टेशन पहुंचे और तब हमें पता चला कि वह हमले में घायल हो गया है और बाद में आदिल की मौत हो गई।

परिवार का एकमात्र कमाने वाला था सदस्य

गौरतलब है कि आदिल हुसैन अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। आदिल की मौत के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं सीएम ने कहा कि आदिल की बहादुरी और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

CM अब्दुल्ला ने गुरुवार को बुलाई सर्वदलीय बैठक

वहीं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसको लेकर एक पत्र भी जारी किया गया है, जिसमें सीएम ने लिखा है- "पहलगाम में हुए हमले के बाद मैंने गुरुवार दोपहर सर्वदलीय बैठक बुलाई है। मैंने सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, जम्मू-कश्मीर के सभी माननीय सांसदों और जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता को निमंत्रण पत्र भेजा है।

रामबन से विधायक और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता अर्जुन सिंह ने कहा ये केवल एक आतंकी घटना नहीं है। इसमें सीधा-सीधा पाकिस्तान की आर्मी शामिल है। उन्होंने देश के खिलाफ एक जंग का एलान कर दिया है। इस समय पूरा देश एक है। ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहिए।

Updated on:
23 Apr 2025 09:01 pm
Published on:
23 Apr 2025 09:01 pm
Also Read
View All
आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस पर कांग्रेस का हमला, बोली- सरकार के खिलाफ बोलने पर होती है बदले की कार्रवाई

भरत तिवारी मामले में RJD सांसद सुधाकर सिंह को मिला 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, बयान को लेकर है विवाद

40,000 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से राहत, अनिल अंबानी ग्रुप के पूर्व अधिकारी पुनीत गर्ग को मिली जमानत

कर्नाटक में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने का आरोप, प्रकाश राज बोले- यह आवाजों को खामोशी से मिटाने की कोशिश

Gaurav Bhatia on Rahul Gandhi : राहुल गांधी अराजकता के प्रतीक, सुप्रीम कोर्ट परिसर में भीड़तंत्र नहीं चलेगा: गौरव भाटिया