राष्ट्रीय

पहलगाम हमला: संदिग्ध खच्चर मालिक हिरासत में, चश्मदीद महिला से पूछा था धर्म, फिर की बंदूकों की बात

एक महिला पर्यटक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया है। इसमें उन्होंने एक संदिग्ध की फोटो दिखाते हुए उस पर धर्म संबंधी सवाल पूछने का आरोप लगाया था।
2 min read
• •
Updated: 25 Apr 2025, 9:57 PM IST
Feature image

Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देश की जनता में आक्रोश है। आतंकियों की तह तक जाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों जांच में लगी हुई है। इसी बीच खबर आ रही है कि सोशल मीडिया पर खच्चर वाले की वायरल फोटो पर पुलिस ने एक्शन लिया है। गांदरबल जिले की पुलिस ने संदिग्ध खच्चर वाले की पहचान कर हिरासत में ले लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के साथ दावा किया जा रहा था कि खच्चर वाले ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछा था।

महिला पर्यटक से पूछा था धर्म

एक महिला पर्यटक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया है। इसमें उन्होंने एक संदिग्ध की फोटो दिखाते हुए उस पर धर्म संबंधी सवाल पूछने का आरोप लगाया था। चश्मदीद महिला ने दावा किया है कि इस व्यक्ति ने उससे धर्म और अन्य चीजों को लेकर सवाल पूछे थे।

इस प्रकार हुई आरोपी की पहचान

पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए शख्स की पहचान अयाज अहमद जंगल पुत्र नबी जंगल के रूप में हुई है। अयाज अहमद गोहीपोरा रायजान गंदेरबल निवासी है। बताया जा रहा है कि वह थजवास ग्लेशियर सोनमर्ग में टट्टू की सेवाएं देता है। फिलहाल पुलिस संदिग्ध से पूछताछ कर रही है।

महिला पर्यटक ने किया था ये दावा

आपको बता दें कि महिला पर्यटक का कहना है कि हमले से पहले 20 अप्रैल को वह बैसरन वैली घूमने गई थीं। तब स्केच में दिख रहे संदिग्ध ने उन्हें खच्चर राइड कराई थी। संदिग्ध ने उस दौरान उनसे कई अजीब सवाल किए। महिला का दावा है कि उन्होंने धर्म, धार्मिक स्थलों की यात्रा और दोस्तों की धार्मिक पहचान से जुड़े कई सवाल पूछे थे।

महिला पर्यटक ने अपने फोन में फोटो और व्हाट्सएप ग्रुप के स्क्रीनशॉट भी दिखाए। इनमें उनके दोस्त भी संदिग्ध की पहचान करने में मदद की है। वायरल फोटो में एक व्यक्ति मेरून रंग की जैकेट और पजामा पहना हुआ दिख रहा है।

Updated on:
25 Apr 2025, 9:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All