उधर, 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर नीतीश कुमार, विजय चौधरी, निशांत कुमार और ललन सिंह के बीच बैठक हुई। इस बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, अनंत सिंह के निष्कासन के बाद इस घटनाक्रम को जदयू के भीतर चल रही राजनीतिक गतिविधियों से जोड़कर देखा जा रहा है।