राष्ट्रीय

पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों की फोटो जारी, पाकिस्तानी कनेक्शन आया सामने

पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों की फोटो सामने आई है। इनके हाथों में राइफलें हैं। AK-47 के साथ आतंकियों ने बॉडीकैंप और पिट्ठू बैग अपने कंधे पर लटकाए हुए है।
3 min read
• •
Updated: 23 Apr 2025, 10:29 PM IST
Feature image

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दिल दहला देने वाले आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तीन आतंकवादियों के स्केच जारी कर दिए हैं, जो 28 पर्यटकों की निर्मम हत्या के लिए जिम्मेदार माने जा रहे हैं। मंगलवार को हुए इस हमले ने न सिर्फ जम्मू-कश्मीर बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल के आतंकवादी हमले के बाद पहलगाम के बैसरन में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की, जिसमें कई लोगों की जान चली गई।

सामने आई आतंकियों की फोटो

पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों की फोटो सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में पाकिस्तानी आतंकवादी सुलेमान शाह एकदम दाईं ओर खड़ा है। पाकिस्तानी आतंकवादी अबू तल्हा एकदम बाईं ओर है। दोनों पहलगाम आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार कायर असीम मुनीर के कठपुतली हैं। एक स्थानीय आतंकवादी जुनैद (तीसरा व्यक्ति) पहले ही एक पुरानी मुठभेड़ में मारा जा चुका है। इस तस्वीर में आतंकी के हाथ में AK-47 है और उसने कुर्ता पजामा पहना हुआ है।

तीन आतं​कवादियों के स्केच जारी, घाटी में हाई अलर्ट

हमले में शामिल कुल सात आतंकवादियों में से चार ने प्रत्यक्ष रूप से हमला किया, जबकि तीन अन्य बैकअप में थे। सुरक्षा एजेंसियों ने हमलावरों के स्केच के साथ-साथ एक ग्रुप फोटो भी जारी की है, जिसके आधार पर उनकी तलाश तेज़ कर दी गई है। घाटी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।

आतंकियों ने खतरनाक हथियारों से किया हमला

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आतंकियों ने अमेरिकी एम4 कार्बाइन और एके-47 जैसे खतरनाक हथियारों से हमला किया। वे बैसरन घास के मैदान में छद्मवेश में-कुछ कुर्ता-पायजामा और कुछ आर्मी जैसी वर्दी में पहुंचे थे। चश्मदीदों के मुताबिक, उन्होंने पहले महिलाओं और बच्चों को अलग किया और पुरुष पर्यटकों की पहचान पूछकर उन्हें नजदीक से गोली मारी, फिर अंधाधुंध फायरिंग की। घटनास्थल से 50 से अधिक कारतूस बरामद हुए हैं।

स्थानीय ओवरग्राउंड वर्कर के रूप में हुए एक की पहचान

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमलावरों में से एक की पहचान आदिल के रूप में हुई है, जो स्थानीय ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) था और हाल ही में पाकिस्तान से लौटकर आया था। स्थानीय लोगों ने हमले से पहले उसे क्षेत्र में देखा था। एक अन्य आतंकी की पहचान प्रक्रिया में है, जिसमें केंद्रीय एजेंसियां स्थानीय पुलिस के सहयोग से जुटी हैं।

घटनास्थल पहुंची एनआईए की टीम

इस बीच, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की एक वरिष्ठ टीम बुधवार को घटनास्थल पर पहुंची। जल्द ही एनआईए हमले की औपचारिक जांच अपने हाथ में ले सकती है। गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि इस हमले में पाकिस्तान से आए आतंकियों की भूमिका होने की पुष्टि हो रही है।

पीड़ित परिवारों से मिले अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही श्रीनगर पहुंच चुके हैं और उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिलकर संवेदना जताई है। उन्होंने कहा कि इस कायराना हमले के जिम्मेदार किसी भी हाल में बच नहीं पाएंगे। अब पूरा देश शोक और आक्रोश के बीच जवाबी कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहा है।

JK सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

जम्मू-कश्मीर सीएमओ ने मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। पीड़ितों को उनके घरों तक वापस ले जाने के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।

Updated on:
23 Apr 2025, 10:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
जब दिल्ली जल उठी: इंदिरा गांधी की हत्या के बाद के 72 घंटे, कैसे राजधानी में भड़की हिंसा ने बदल दिया देश का इतिहास

‘धारा 370 हटी, नक्सलवाद खत्म हुआ, लेकिन नशामुक्त भारत सबसे बड़ी उपलब्धि होगी’, एकता दिवस पर बोले अमित शाह, 2029 का रखा लक्ष्य

PM मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम

मेरे लिए तुम ही रह गए हो- संजय गांधी की मौत के बाद राजीव से बोली थीं इंदिरा, जानिए राजनीति में एंट्री की कहानी

आंध्र प्रदेश में फिर भारी बारिश का खतरा, 2 नवंबर से कई जिलों में IMD का अलर्ट, यूपी-बिहार में भी बदलेगा मौसम