राष्ट्रीय

सनातन पर RSS का एकाधिकार नहीं है’, राम मंदिर चंदा चोरी विवाद को लेकर संसद में प्रदर्शन के बाद पप्पू यादव का तीखा हमला

Pappu Yadav on Ram Mandir Row: राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में संसद परिसर में हुए प्रदर्शन के बाद निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि हिंदू धर्म और सनातन पर RSS का पेटेंट नहीं है।
2 min read
Jul 31, 2026
पप्पू यादव
संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर प्रदर्शन के दौरान पप्पू यादव। (फोटो: IANS)

Pappu Yadav Ram Mandir Protest: बिहार की राजधानी पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और राम मंदिर में चोरी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। आज संसद परिसर में विपक्ष द्वारा चंदा चोरी के खिलाफ किए गए सांकेतिक प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू और सनातन धर्म पर आरएसएस का कोई एकाधिकार नहीं है, हिंदू मेरा है और सनातन भी मेरा है। पप्पू यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश के कई मंदिरों में चोरी हुई है जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि विपक्ष संसद से लेकर सड़क तक देश की 100 करोड़ सनातन समर्थक आबादी की आवाज उठा रहा है और आस्था के नाम पर गद्दारी व खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

संसद में राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विपक्ष का प्रदर्शन

राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे विवाद पर शुक्रवार को संसद परिसर में विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया। सरकार को घेरने के लिए विपक्षी सांसदों ने अलग-अलग तरीके से विरोध दर्ज कराया। इस दौरान पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव साधु के वेश में संसद पहुंचे थे। उन्होंने भगवा वस्त्र पहनकर संसद परिसर में जमीन पर बैठकर सांकेतिक रूप से चंदा भी मांगा।

राहुल गांधी समेत कई नेता हुए थे शामिल

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव और अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद समेत कई विपक्षी नेता मौजूद रहे। विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ नेताओं ने सांकेतिक तौर पर पप्पू यादव को चंदा भी दिया। इसके बाद प्रदर्शन के हिस्से के रूप में पैसों को लेकर प्रतीकात्मक छीना-झपटी भी की गई और सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए।

सदन में भी गूंजा मुद्दा

राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर लोकसभा में भी विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भेष बदलकर प्रदर्शन करने वाले सांसदों पर नाराजगी जताई और संसदीय मर्यादा बनाए रखने की नसीहत दी। वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही भी निर्धारित समय से पहले स्थगित कर दी गई थी।

Updated on:
31 Jul 2026 11:22 pm
Published on:
31 Jul 2026 09:36 pm
Also Read
View All
लुधियाना जेल में ‘कैश-फॉर-कंफर्ट’ रैकेट का पर्दाफाश, रिश्वत लेकर कैदियों को दी जा रही थी लग्जरी सुविधाएं, सीनियर अधिकारी सस्पेंड

तमिलनाडु उपचुनाव: सीएम विजय की बढ़ी टेंशन? वामपंथी दलों ने घोषित किए उम्मीदवार, दोनों सीटों पर पांचकोणीय मुकाबला

Bengal TMC Politics: 65 बनाम 10 का खेल! टीएमसी की अंदरूनी जंग में अब दांव पर विधायकों की सदस्यता

UGC Rows: जंतर मंतर पर प्रदर्शन नहीं कर पाएगी क्षत्रिय करणी सेना? दिल्ली हाईकोर्ट ने अर्जी तुरंत लिस्ट करने से किया इनकार

JNU से पीएचडी, हाथ में AK-47 और अब कोबरा की कमान: जानिए कौन हैं ‘आयरन लेडी’ IPS संजुक्ता पराशर