Parliament Budget Session 2023 संसद का बजट सत्र, 31 जनवरी से शुरू होगा और 6 अप्रैल तक चलेगा। इस बजट सत्र 2023 में 66 दिन तक संसद चलेगी, जिसमें 27 बैठकें होंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में 1 फरवरी को आम बजट 2023-24 पेश करेंगी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नीति आयोग में अर्थशास्त्रियों के साथ मुलाकात की।
संसद का शीतकालीन सत्र समय पूर्व समाप्त कर दिया गया था। अब बजट को लेकर आम जनता के बीच चर्चाएं आम हो गईं है। आम जनता को बजट सत्र का इंतजार है। तो इंतजार खत्म। संसद का बजट सत्र, 31 जनवरी से शुरू होगा और 6 अप्रैल तक चलेगा। इस बजट सत्र 2023 में 66 दिन तक संसद चलेगी, जिसमें 27 बैठकें होंगी। इस बीच बजट सत्र में 14 फरवरी से 12 मार्च तक अवकाश रहेगा। लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र से बजट सत्र की शुरुआत होगी। पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। बताया जा रहा है कि, बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाएगा। फिर 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आम बजट 2023-24 पेश करेंगी। संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर 2022 से लेकर 29 दिसंबर 2022 तक चलना था, पर हंगामे की वजह से अचानक समाप्त कर दिया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नीति आयोग में अर्थशास्त्रियों के साथ मुलाकात की।
बजट सत्र 2023 में होंगी कुल 27 बैठकें - प्रह्लाद जोशी
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को अपने ट्वीट से बताया कि, बजट सत्र 2023 के संसद का कार्यवाही 31 जनवरी से आरंभ होगी। कार्यवाही 6 अप्रैल तक चलेगी और इस दौरान 27 बैठकें आयोजित की जाएंगी। ये सत्र लगभग 66 दिनों का होगा। अमृत काल महोत्सव के बीच आयोजित इस सत्र में मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण, केंद्रीय बजट और अन्य मुद्दों पर सार्थक बहस की उम्मीद जताई है।
बजट सत्र 2023 : 14 फरवरी से 12 मार्च तक रहेगा अवकाश
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि, बजट सत्र 2023 में अवकाश 14 फरवरी से 12 मार्च तक रहेगा, ताकि विभाग संबंधित संसदीय स्थायी समितियां अनुदान मांगों की जांच कर सकें और अपने मंत्रालयों और विभागों से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर सकें।
1 फरवरी को पेश होगा आम बजट 2023
संसद में 1 फरवरी 2023 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। बजट सत्र का पहला भाग 13 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद 13 मार्च को दूसरा भाग शुरू होगा।
पीएम मोदी ने नीति आयोग में अर्थशास्त्रियों के साथ की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नीति आयोग में अर्थशास्त्रियों के साथ मुलाकात की। इस बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहीं। पीएम मोदी ने केंद्रीय बजट से पहले अर्थशास्त्रियों से राय और सुझाव लेने के साथ-साथ भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति और इसकी चुनौतियों का आकलन किया।