राष्ट्रीय

‘डोकलाम में चीनी सेना के टैंक भारतीय सीमा के पास है’, राहुल के बयान से लोकसभा में मचा बवाल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि इसमें ऐसा क्या है जो उन्हें इतना डरा रहा है? अगर वे नहीं डर रहे हैं, तो मुझे इसे पढ़ने की अनुमति मिलनी चाहिए।
2 min read
Feb 02, 2026
Rahul Gandhi Lok Sabha debate, Parliament Budget Session 2026, Rajnath Singh challenge Rahul Gandhi, Rahul Gandhi China tanks Doklam claim,
राहुल के बयान पर लोकसभा में मचा हंगामा (Photo-X)

Parliament Budget Session 2026: लोकसभा में सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच तीखी बहस देखने को मिली। कांग्रेस सांसद ने पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे के नाम का दावा करते हुए कहा कि डोकलाम में भारतीय सीमा के पास चीनी टैंक हैं। इस दौरान कांग्रेस सांसद ने एक किताब का हवाला देने की भी बात कही, लेकिन रक्षा मंत्री ने उन्हें चैलेंज कर दिया।

क्या बोले राहुल गांधी?

लोकसभा में बोलते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि एक सांसद ने हमारी पार्टी पर सवाल उठाए। मैं इस मुद्दे को उठाना नहीं चाहता था, लेकिन उन्हें जवाब देने के लिए मेरे पास नरवणे की यह आत्मकथा है। वहीं इसके जवाब में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इसका कोई प्रामाणिक स्रोत होना चाहिए।

राजनाथ सिंह ने राहुल को किया चैलेंज

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को चैलेंज किया। उन्होंने कहा कि आप बताएं कि यह किताब छपी है या नहीं? सिंह ने कहा कि ऐसी किसी भी किताब के आधार पर बात नहीं की जा सकती है जो कि पब्लिश ही नहीं हुई हो। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कांग्रेस सांसद के बयान पर आपत्ति जताई। 

स्पीकर के फैसले पर भी उठाया सवाल

राहुल गांधी ने स्पीकर के उस फैसले पर सवाल उठाया जिसमें उन्हें पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक का हवाला देने से रोक दिया था। कांग्रेस सांसद ने कहा कि इसमें ऐसा क्या है जो उन्हें इतना डरा रहा है? अगर वे नहीं डर रहे हैं, तो मुझे इसे पढ़ने की अनुमति मिलनी चाहिए। 

रक्षा मंत्री के बयान पर भरोसा करें-अमित शाह

कांग्रेस सांसद के बयान पर राजनाथ सिंह ने कहा कि वह सदन को गुमराह करने की कोशिश नहीं करें। उन्होंने कहा कि अपुष्ट चीजों का सदन में उल्लेख नहीं करना चाहिए। वहीं, अमित शाह ने कहा कि रक्षा मंत्री के बयान पर भरोसा करें। 

Published on:
02 Feb 2026 02:39 pm