
Parliament session November 2026: केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक दोबारा बुलाने का अनुरोध किया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि लोकसभा की बैठक 30 नवंबर 2026 को और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को बुलाई गई है। दोनों सदनों का कामकाज 3 दिसंबर तक चल सकता है। किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति से दोनों सदनों की बैठक दोबारा बुलाने का अनुरोध किया है।
किरेन रिजिजू के मुताबिक, लोकसभा की बैठक सोमवार, 30 नवंबर को होगी, जबकि राज्यसभा की बैठक बुधवार, 2 दिसंबर को बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि सदनों की बैठकें सरकारी कामकाज की जरूरत और परिस्थितियों के अनुसार होंगी। सरकार के अनुरोध के मुताबिक, दोनों सदनों की बैठक 3 दिसंबर तक समाप्त हो सकती है। हालांकि, कामकाज की वास्तविक अवधि सदनों के एजेंडे और उस समय की जरूरतों पर निर्भर करेगी।
संसदीय कार्य मंत्री ने पोस्ट में लिखा कि सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति से क्रमशः 30 नवंबर और 2 दिसंबर को सदनों की बैठक दोबारा बुलाने का अनुरोध किया है। इन बैठकों में जरूरी सरकारी कामकाज निपटाया जाएगा।
3 दिसंबर को संसद की कार्यवाही समाप्त होने की संभावना है, हालांकि इसकी अंतिम तारीख सदन के कामकाज की जरूरतों के आधार पर तय होगी। सरकार ने अभी तक बैठक के एजेंडे का डिटेल ब्योरा साझा नहीं किया है। आपको बता दें कि संसद के मॉनसून सत्र की कार्यवाही 13 अगस्त 2026 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी। अब सरकार ने उसी सत्र को दोबारा शुरू करने का अनुरोध किया है। इस दौरान लोकसभा और राज्यसभा में जरूरी सरकारी कामकाज निपटाया जाएगा। हालांकि, सदन में किन मुद्दों पर चर्चा होगी और कौन से प्रस्ताव पेश किए जाएंगे, इस बारे में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। कांग्रेस ने भी इस संबंध में कल एक बैठक करने का ऐलान किया है।