राष्ट्रीय

राज्यसभा में भड़क गए अमित शाह, इंदिरा-नेहरू का जिक्र कर कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी

राज्यसभा में अपना भाषण देते हुए गृहमंत्री अमित शाह कांग्रेस पर जमकर बरसे। इस दौरान शाह ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण का भी आरोप लगाया।
2 min read
• •
Updated: 9 Dec 2025, 6:22 PM IST
Amit Shah, Vande Mataram Controversy, Vande Mataram Row, Congress vs BJP,
अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना (Photo-IANS)

Vande Mataram Controversy: संसद में शीतकालीन सत्र के दौरान कई मुद्दों पर बहस चल रही है। इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में वंदे मातरम पर बहस में हिस्सा लिया। उन्होंने अपने भाषण में वंदे मातरम पर बोलते हुए कांग्रेस का पुराना इतिहास याद दिलाया। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने वंदे मातरम को नहीं बांटा होता, तो देश आज दो हिस्सों में नहीं बंटता। साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने वंदे मातरम का प्रचार करने वाले और नारा लगाने वालों को जेल में डाल दिया था। यह तुष्टिकरण नहीं, तो और क्या है?

तुष्टिकरण कब शुरू हुआ?

सदन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि हम संसद का बहिष्कार नहीं करते है। कोई भी मुद्दा हो हम चर्चा करने के लिए तैयार है लेकिन वंदे मातरम की चर्चा को टालने की मानसिकता, यह नई नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि जब वंदे मातरम के 50 साल पूरे हुए थे, तब भारत आजाद नहीं था। वंदे मातरम की स्वर्ण जयंती हुई, तब जवाहरलाल नेहरू ने वंदे मातरम के 2 टुकड़े करके उसको 2 अंत्रों तक सीमित करने का काम किया था। इसका प्रभाव आज भी देश झेल रहा है।

गृहमंत्री ने देश के बंटवारे का दुख जाहिर करते हुए यह भी कहा कि अगर कांग्रेस ने अपने तुष्टिकरण के खातिर वंदे मातरम को खंडित नहीं किया होता, तो आज देश दो भागों में नहीं बंटा होता।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जेल में डाला 

अमित शाह ने इमरजेंसी का जिक्र करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी तब लगाई, जब देश वंदे मातरम की 100वीं वर्षगांठ मना रहा था। उस दौरान इंदिरा गांधी ने हमारे राष्ट्रगीत का प्रचार करने और उसके महिमामंडन करने की सारी-की-सारी गुंजाइशों को नष्ट कर दिया था। शाह ने आगे कहा कि इतना ही नहीं, उन लोगों को जेल में भी डाला गया, जिन्होंने वंदे मातरम का प्रचार किया और उसके नारे लगाए। ऐसे लोगों को जेल में प्रताड़ना झेलनी पड़ी थी।

कांग्रेस की राष्ट्रगीत के प्रति संवेदनाएं

सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रगीत वंदे मातरम पर चर्चा की गई। इस चर्चा में पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई सांसदों ने भाग लिया। वहीं कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी ने भी भाग लिया। सदन में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि वंदे मातरम पर बहस का कोई मतलब ही नहीं है। मोदी सरकार इसलिए चर्चा करा रही है क्योंकि बंगाल में चुनाव होने है।

Updated on:
9 Dec 2025, 6:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राघोपुर-बिदुपुर पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखने पर चिराग पासवान की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

JMM नेता बोले- दोषी पाए जाने पर विधायक भूषण बाड़ा पर होगी सख्त कार्रवाई, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा; जानें पूरा मामला

Telangana Gig Workers Scheme: गिग वर्कर्स के लिए तेलंगाना का बड़ा दांव: 5 लाख का एक्सीडेंट बीमा, 10 लाख का हेल्थ कवर और पेंशन की गारंटी

मेकेदाटू बांध पर कर्नाटक-तमिलनाडु में टकराव, डीके शिवकुमार बोले- कोई नहीं रोक सकता निर्माण, तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष ने जताई आपत्ति

गोधरा जांच के बीच ‘फंसाने की साजिश?’ राकेश अस्थाना का दावा, लालू यादव बनाना चाहते थे निशाना