राष्ट्रीय

Lok Sabha Elections 2024: पशुपति पारस का मोदी कैबिनेट से इस्तीफा, कहा- मेरे साथ नाइंसाफी हुई

Lok Sabha Elections 2024: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा मैंने बहुत ईमानदारी से NDA की सेवा की। पीएम नरेंद्र मोदी देश के बड़े नेता हैं, लेकिन हमारी पार्टी और व्यक्तिगत रूप से हमारे साथ नाइंसाफी हुई। इसलिए मैं केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देता हूं।
less than 1 minute read
Pashupati Paras resigns from Modi cabinet
केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस का मोदी कैबिनेट से इस्तीफा

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने मोदी कैबिनेट से अपना इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी खुद पशुपति पारस ने दी। साथ ही कहा कि मेरे साथ नाइंसाफी हुई है। केंद्रीय मंत्री ने पीएम मोदी को इस्तीफा देकर कहा कि मैं आपका शुक्रगुजार हूं। बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने चिराग को चुना और उनकी पार्टी को लड़ने के लिए 5 सीटें दी हैं। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा मैंने बहुत ईमानदारी से NDA की सेवा की। पीएम नरेंद्र मोदी देश के बड़े नेता हैं, लेकिन हमारी पार्टी और व्यक्तिगत रूप से हमारे साथ नाइंसाफी हुई। इसलिए मैं केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देता हूं।

हाजीपुर सीट से सांसद थे पशुपति पारस

पशुपति पारस ने 2019 में हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीता था। वे वहां से जीतकर संसद पहुंचे थे। इसके बाद जब लोजपा के संस्थापक और भारतीय राजनीति के मौसम वैज्ञानिक कहे जाने वाले रामविलास पासवान का निधन हो गया, तब चाचा पशुपति पारस और भतीजे चिराग पासवान के बीच टकराव शुरू हुआ। पारस पार्टी के सांसदों के साथ चिराग से अलग हो गए। इसके बाद भाजपा ने उन्हें अपनी कैबिनेट में जगह दी।

Updated on:
19 Mar 2024 11:56 am
Published on:
19 Mar 2024 11:51 am