राष्ट्रीय

Patiala Clash: CCTV फुटेज में दिखा मंदिर परिसर में पत्थरबाजी

Patiala Violence: पंजाब के पटियाला में हुई हिंसा से जुड़ी CCTV फुटेज सामने आई है। इसमें कुछ अराजक तत्व मंदिर परिसर में पत्थरबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2022, 8:35 PM IST
Patiala Clash:  CCTV footage shows stones pelted inside  temple premises
Patiala Clash: CCTV footage shows stones pelted inside temple premises

Patiala Clash: पंजाब के पटियाला में शिवसेना और खलिस्तानी समर्थकों के बीच हिंसा हुई जिसके बाद से इलाके में माहौल तनावपूर्ण हैं। हिंसा के दौरान काली हमले में भी हमले की खबरें सामने आई थीं। इस घटना से जुड़ी CCTV फुटेज को पंजाब पुलिस खंगाले में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि पटियाला में मंदिर परिसर के अंदर पथराव किया गया था। वहीं, पुलिस पथराव करने वालों को रोकने में नाकाम रही।

CCTV फुटेज में साफ दिखहाई दे रहा है कि किस तरह से कुछ अराजक तत्व पत्थरबाजी करके भाग रहे हैं एर पुलिस उनपर नियंत्रण कर पाने में असफल दिखाई दे रही है। वहीं, कुछ के हाथों में तलवार भी दिखाई दे रहे हैं जो तलवार लेकर भाग रहे हैं मंदिर की तरफ।

ये CCTV फुटेज पटियाला में खालिस्तान विरोधी मार्च के दौरान दो समूहों के बीच हुई झड़प के एक दिन बाद सामने आया है। इस हिंसा में चार लोग घायल हो गए थे। पंजाब पुलिस ने मामले में 4 FIR दर्ज की है। इस बीच, पंजाब सरकार ने शनिवार को राज्य पुलिस के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए जिले में हिंसा को नियंत्रित करने में विफल रहने पर विभाग के तीन शीर्ष अधिकारियों को हटा दिया। हिंसा को देखते हुए इलाके में कुछ समय के लिए कर्फ्यू भी लगाया गया था।

बता दें कि 29 अप्रैल को शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने पटियाला में खलिस्तान मुर्दाबाद मार्च का आयोजन किया था। इसी दौरान दोनों गुटों में झड़प हो गई थी। इस मार्च की अगुवाई हरीश सिंगला कर रहे थे जिनकी कार पर भी पथराव किया गया। इस हिंसा में 4 लोग घायल हुए हैं जिनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने इस दौरान बल प्रयोग करते हुए फायरिंग भी की थी। इस घटना के बाद शिवसेना ने हरीश सिंगला को पार्टी से निकाल दिया है। यही नहीं कोर्ट के आदेश के बाद हरीश सिंगला अगले दो दिनों तक पुलिस की रिमांड में रहेंगे।

Updated on:
30 Apr 2022, 8:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
भगवान राम पर कीर्ति आजाद के बयान पर बोले राशिद अल्वी- हिंदू धर्म के मामले में दूसरे लोग दखल न दें

1984 में हजारों सिखों के नरसंहार पर मंत्री सिरसा ने उठाए सवाल, किताब में लिखे दावों को बताया भ्रामक

फाल्टा में टीएमसी नेता जहांगीर खान की अवैध बहुमंजिला इमारत को गिराने का काम शुरू, बीजेपी ने बताया आम लोगों की जीत

सुनेत्रा पवार के फैसले पर टिकी दोनों राष्ट्रवादी के विलय की उम्मीद, अमोल मिटकरी बोले- महाराष्ट्र को जल्द मिलेगी गुड न्यूज

‘प्रधानमंत्री होना जरूरी नहीं…’, सोनिया गांधी की किताब पर दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने ऐसा क्यों कहा?