राष्ट्रीय

नवजोत सिंह सिद्धू को जेल में मिलेगा स्पेशल खाना, कोर्ट ने दी अनुमति

Navjot Singh Sidhu diet plan: नवजोत सिंह सिद्धू को मेडिकल चेकअप के बाद डॉक्टरों ने कई चीजों से परहेज करने की सलाह दी है। डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसपर कोर्ट ने अपनी मंजूरी दे दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 May 2022, 8:16 PM IST
Navjot Sidhu Taken To Hospital, Report To Be Submitted In Court- Lawyer
Navjot Sidhu Taken To Hospital, Report To Be Submitted In Court- Lawyer

रोड रेज मामले में पटियाला जेल में बंद पंजाब कांग्रेस के पूर्व चीफ नवजोत सिंह सिद्धू को जेल का खाना नहीं भाय रहा। ऐसे में उन्हें सोमवार को अस्पताल में चेकअप के लिए जाना पड़ा। अब उनकी मेडिकल रिपोर्ट्स आ चुकी है जिसमें उन्हें फैटी लीवर की शिकायत है। ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें लो फैट और फाइबर वाला खाना खाने के लिेए कहा है। उनका डाइट प्लान आज पटियाला की एक अदालत में पेश किया गया और अदालत ने इसकी मंजूरी भी दे दी है। दरअसल, डॉक्टरों ने सिद्धू को अपना वजन कम करने की सलाह दी और खाने के लिए डाइट प्लान भी दिया था। इसके बाद उन्होंने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पास याचिका दायर की थी। अदालत ने इसकी मंजूरी दे दी है।

सिद्धू को गेहूं के आटे से एलर्जी है इसलिए उन्हें बाजरे की रोटी डाइट में दी जाएगी। इसके अलावा डॉक्टरों ने जो डाइट प्लान बनाया है उसके अनुसार सिद्धू के लिए सूप, ककड़ी, चुकंदर, जूस और हाई फाइबर फूड की सिफारिश की है। गेहूं के विकल्प के रूप में उन्हें बाजरे की रोटी खाने की सलाह दी गई थी। अब सिद्धू को बादाम- अखरोट और नारियल पानी भी डाइट में दी जाएगी।

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू को 1988 के रोड रेज में हुई मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक साल की सजा सुनाई है। पटियाला सेंट्रल जेल में बंद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को सोमवार सुबह भारी सुरक्षा के बीच पटियाला के राजिंद्र अस्पताल ले जाया गया था। यहाँ उनके कई मेडिकल टेस्ट हुए और इसकी रिपोर्ट कोर्ट में पेश की गई थी।

Updated on:
24 May 2022, 8:16 PM IST
Published on: