राष्ट्रीय

Patrika Interview : तेलंगाना में डबल डिजिट में सीटें जीतेगी भाजपा : केंद्रीय मंत्री जी.किशन रेड्डी

तेलंगाना प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी.किशन रेड्डी ने पत्रिका के राजीव मिश्र को दिए साक्षत्कार में बताया कि बीआरएस ही नहीं, कांग्रेस का वोट भी भाजपा में शिफ्ट होगा।
2 min read
Feature image

तेलंगाना प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी सिकंदराबाद लोकसभा क्षेत्र में दोहरी चुनौती का सामना कर रहे हैं। एक तरफ त्रिकोणीय मुकाबले में उन्हें अपनी सीट बचानी है तो दूसरी तरफ 2019 के मुकाबले पार्टी के बेहतर प्रदर्शन की जिम्मेदारी भी है। पेश है जी. किशन रेड्डी से बातचीत के संपादित अंश:

सवाल : सिकंदराबाद में आपका मुकाबला किससे है। कांग्रेस या बीआरएस से?

जवाब: कांग्रेस और बीआरएस दूसरे स्थान के लिए लड़ रहे हैं। यहां पहले स्थान की लड़ाई नहीं है। दूसरे स्थान के लिए लड़ाई चल रही है।

सवाल : क्या इस बार 2019 लोकसभा चुनाव और 2023 विधानसभा चुनाव से परिस्थितियां अलग हैं? क्या फर्क देख रहे हैं?

जवाब : टीआरएस, जो अब बीआरएस है, उस समय काफी मजबूत थी। कांग्रेस भी तब काफी मजबूत थी। पर दोनों पार्टियां कमजोर हुई हैं। कांग्रेस ने विधानसभा चुनााव में जो वादा किया वह निभाया नहीं। लोग कांग्रेस से नाराज हैं। जहां तक भाजपा का सवाल है तो पीएम मोदी की लहर है। पूरे देश में लोग चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बने। इन्हीं बदलावों के बीच यह चुनाव हो रहा है।

सवाल : पीएम मोदी और अमित शाह का तेलंगाना पर काफी फोकस है। कुछ असर होगा?

जवाब : बिल्कुल असर होगा। हम तेलंगाना में डबल डिजिट में सीटें जीतेंगे। यह हमारा लक्ष्य है और हम आगे बढ़ रहे हैं।

सवाल : आपको लगता है कि बीआरएस का वोट भाजपा की ओर शिफ्ट हो रहा है? या होगा?
बीआरएस ही नहीं, कांग्रेस का वोट भी भाजपा की ओर शिफ्ट होगा। पिछले चुनाव में जिन जवाब : मतदाताओं ने कांग्रेस के पक्ष में वोट डाला है, उनमें से काफी इस बार भाजपा को समर्थन देंगे।

सवाल : कर्नाटक के बाद तेलंगाना दूसरा ऐसा राज्य है जहां भाजपा आमने-सामने के मुकाबले में है। लोकसभा चुनाव के परिणाम राष्ट्रीय स्तर और दक्षिण की राजनीति के लिहाज से कितने अहम साबित होंगे?

जवाब : निश्चित रूप से काफी अहम होंगे। कर्नाटक में हम सत्ता में थे। फिर आएंगे। पुद्दुचेरी में अब भी सत्ता में हैं। अगले विधानसभा चुनाव में हम तेलंगाना में भी सरकार बनाने की स्थिति में पहुंचेंगे। उम्मीद है कि तमिलनाडु में इस बार हमारा प्रदर्शन बेहतर होगा। आंध्र प्रदेश और केरल में हमारी चुनौतियां थोड़ी ज्यादा हैं। पर आने वाले 5 सालों में हम पूरी शक्ति लगाकर वहां पार्टी को मजबूत करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर हम 400 पार का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। तेलंगाना की उसमें प्रमुख भूमिका होगी।

सवाल : ओवैसी का कहना है कि भाजपा हैदराबाद में अमन को नुकसान पहुंचा रही है?

जवाब : भाजपा पिछले दस साल से सत्ता में है। कहीं भी सांप्रदायिक झगड़े नहीं हुए। पूरे देश में अमन और शांति है। ओवैसी सिर्फ धर्म के आधार पर राजनीति करते हैं। ऐसी बातें करना उनकी आदत है।

सवाल : कौन से मुद्दे हैं जो जनता को प्रभावित कर रहे हैं और कौन से मुद्दे लेकर आप जनता के बीच जा रहे हैं?

Patrika Interviewजवाब : हम पिछले 10 साल की उपलब्धियों पर चुनाव लड़ रहे हैं। एक गरीब के घर से लेकर चंद्रयान तक, महिला के बैंक अकाउंट से स्पेस सेंटर तक, रेल नेटवर्क और हाई-वे का विस्तार, 80 करोड़ आबादी को मुफ्त राशन, ये तमाम मुद्दे हम उठा रहे हैं। जनता का पीएम मोदी पर भरोसा है।

Updated on:
10 May 2024 07:25 am
Published on:
10 May 2024 07:25 am