राष्ट्रीय

Train Accident: पेद्दापल्ली में ट्रेन हादसा, इतने डब्बे पटरी से उतरे, इस रूट की सेवाएं हुई ठप

Peddapalli Train Accident: पेद्दापल्ली जिले में मालगाड़ी के 11 डब्बे पटरी से उतरने के बाद दिल्ली-चेन्नई रेलवे लाइन पर यातायात में भारी रुकावट आ गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Nov 2024, 9:09 AM IST
Feature image

Peddapalli Train Accident: तेलंगाना (Telangana) के पेद्दापल्ली (Peddapalli) से बड़ी खबर सामने आ रही है जिले में एक मालगाड़ी (Train Accident) के ग्यारह डब्बे पटरी से उतर जाने के कारण रेलवे यातायात में भारी रुकावट आई है। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद से काजीपेट जा रही ये मालगाड़ी लोहे की कॉइल लेकर जा रही थी। इस हादसे के बाद ट्रेनें घंटों तक फंसी रही जिससे दिल्ली और चेन्नई के बीच यातायात प्रभावित हुआ। सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनें बल्कि एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेनें और अन्य मालगाड़ियां भी ट्रैक पर फंसी रही।

घटनास्थल पहुंचा रेल प्रशासन

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचा। कर्मचारियों ने जल्द से जल्द रास्ता खोलने के लिए काम शुरू किया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अगले कुछ घंटों में इस हादसे से निपटने के लिए कई उपाय किए।

रेलवे प्रशासन कर रही है दुर्घटना की जांच

यह घटना रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करती है क्योंकि मालगाड़ियों के बड़े हादसों के कारण यात्री और मालवाहन दोनों का समय और सामान प्रभावित होते हैं। रेलवे प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके और रेलवे यातायात को और सुरक्षित बनाया जा सके।

Updated on:
13 Nov 2024, 9:09 AM IST
Published on:
Also Read
View All
दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन का बड़ा असर, ACP मनस्वी वशिष्ठ निलंबित; वकील-पुलिस विवाद ने लिया नया मोड़

दिल्ली में सांस लेना भी हुआ मुश्किल! कई इलाकों में AQI 400 पार पहुंचा, जहरीली हवा के बीच GRAP-2 की पाबंदियां लागू

Indian Air Force Land Dispute: दिल्ली में वायुसेना की 40 एकड़ जमीन पर खींचतान, रिटायरमेंट से पहले पूर्व एयर चीफ ने राजनाथ सिंह को लिखी चिट्ठी

‘ऐसी हिंसा बर्दाश्त नहीं, दोषियों को सबक सिखाओ’, त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले से भड़के CM माणिक साहा

भारत से व्यापार बंद होने पर पाकिस्तान को हुआ 40 बिलियन डॉलर का नुकसान, PIBC ने फिर से ट्रेड शुरू करने की लगाई गुहार