3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Pollution: दिल्ली में धुंध चादर, AQI इतना बड़ा, खतरनाक स्तर पर प्रदूषण

Delhi Pollution: दिल्ली में पॉल्यूशन की मात्रा बढ़ती जा रही है। बुधवार को AQI लेवल 600 पार पहुंच गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 13 Nov 2024, 8:33 AM IST

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण (Delhi Pollution) से हालत खराब है। बुधवार की सुबह दिल्ली के आसमान में धुंध का पहरा देखने को मिला है। दिल्ली NCR में हवा ओर भी जहरीली होती जा रही है। बुधवार की सुबह शहदरा में पॉल्यूशन 693 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक​ दिल्ली में विजिबिलिटी भी बहुत कम है। शहरों में AQI के बढ़ने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। साथ ही आंखों में जलन होने से लोग परेशान हैं।

AQI का ऐसा हाल

रिएल टाइम एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक बुधवार को आईटीआई शाहदरा में 693, आरके पुरम और मंदिर मार्ग में 616, सत्यवती कॉलेज, शहीद सुखदेव कॉलेज आफ बिजनेस स्टडीज, नरेला, जहांगीरपुरी और डीआईटी में 571, जीटीबी नगर में 539, न्यू सरुप नगर में 528, इहबास में 525, दिल्ली कैंट और चाणक्यपुरी में 523, मुखर्जी नगर में 518, मॉडल टाउन में 517, रोहिणी और कोहट एन्क्लेव में 515, लोनी और बेल्जियम दूतावास में 513, गाजीपुर में 510, भलस्वा लैंडफिल में 496, डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में 493, द्वारका में 491, बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में 489, दीपाली में 468, बाली नगर में 418, दरियागंज और कनॉट प्लेस में 462 एक्यूआई दर्ज किया गया।

इतना हुआ तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक 12 नवंबर को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.3 डिग्री ज्यादा है। जबकि न्यनूतम तापमान 17.9 डिग्री दर्ज किया जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 32 रहने का पूर्वानुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़े: Whatsapp पर गलती से भी न करें ये काम लगाने पड़ सकते है जेल के चक्कर

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय