
Whatsapp: व्हाट्सऐप आज के टाइम पर सबका पसंदीदा मैसेजिंग एप्लीकेशन बन चुका है। जिसके जरिए लोग न केवल संदेश, बल्कि फोटो, वीडियो, दस्तावेज और अन्य कई प्रकार की जानकारी शेयर करते है। कई बार यूजर अनजाने में ऐसे मैसेज/वीडियो शेयर कर देते हैं जो कानूनी तौर पर गलत होते है। मामलों पर कई देशों में कानून कड़े कर दिए गए है। और इनमे भारत भी शामिल है। इन कानूनों को ना मानने पर जेल की सजा तक हो सकती है।
व्हाट्सऐप के नियम के अनुसार किसी भी तरह का आपत्तिजनक वीडियो, इमेज या हिंसा और नफरत भरे संदेश भेजना एक गंभीर अपराध माना गया है। IT Act के तहत अश्लील सामग्री का प्रसार गैरकानूनी है और इस पर कठोर दंड का प्रावधान है।
Whatsapp की गाइडलाइन के हिसाब से अगर आप एक सर्टिफाइड शेयर बाजार विशेषज्ञ नहीं हैं, तो किसी को भी ऑनलाइन शेयर खरीदने की सलाह न दें और न ही इनसाइडर ट्रेडिंग जैसी गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल हों। यह सेबी के नियमों का उल्लंघन माना जाता है और ऐसा करने पर आपको ज़ुर्माना या जेल भी हो सकती है।
Updated on:
12 Nov 2024, 4:03 PM IST
Published on:
12 Nov 2024, 4:03 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.