राष्ट्रीय

Pegasus row : सुप्रीम कोर्ट अगले सप्ताह सुनाएगा आदेश

13 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अपना आदेश सुरक्षित रखते हुए सरकार से कहा था कि हम केवल यह जानना चाहते हैं कि क्या केन्द्र सरकार ने नागरिकों पर जासूसी करने के लिए पेगासस सॉफ्टवेयर अथवा अन्य किसी अवैध तरीके का प्रयोग किया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Sep 2021, 1:15 PM IST
SC question to Center on vaccination, what's view on digital divide?
SC question to Center on vaccination, what's view on digital divide?

नई दिल्ली। पेगासस मामले पर सुनवाई करते हुए आज सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगले सप्ताह इस मामले पर जांच करने के लिए एक अंतरिम आदेश जारी किया जाएगा। चीफ जस्टिस एन. वी. रमन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि इस संबंध में लिया गया ऑर्डर पहले ही सुनाया जाना था परन्तु अब इसे अगले सप्ताह के लिए टाल दिया गया है।

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि इस मुद्दे पर जांच के लिए हम तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम बनाने पर विचार कर रहे हैं। फिलहाल टीम मेम्बर्स के लिए टीम चुनने का कार्य चल रहा है। इस कार्य को अगले सप्ताह तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 13 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अपना आदेश सुरक्षित रखते हुए सरकार से कहा था कि हम केवल यह जानना चाहते हैं कि क्या केन्द्र सरकार ने नागरिकों पर जासूसी करने के लिए पेगासस सॉफ्टवेयर अथवा अन्य किसी अवैध तरीके का प्रयोग किया था। इससे पहले केन्द्र सरकार ने कोर्ट में पेगासस जासूसी मामले में जांच कराने का ऐफिडेविट देने से यह कहते हुए मना कर दिया था कि इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

इस संबंध में देश के कई नागरिकों, राजनेताओं तथा एजेंसियों ने सुप्रीम कोर्ट में अपील करते हुए कहा था कि इजरायली फर्म द्वारा बनाए गए जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस का उपयोग करते हुए लोगों की जासूसी करना गलत है और इसकी जांच के लिए एक स्वतंत्र जांच आयोग बनाकर जांच करवाई जानी चाहिए।

Published on:
Also Read
View All
IDBI बैंक के निजीकरण पर राहुल गांधी और निर्मला सीतारमण आमने-सामने, वित्त मंत्री बोलीं- कांग्रेस के राज में फोन पर बंटते थे लोन

यमुना में डुबकी लगाने वाले मनोज तिवारी को किरेन रिजिजू की चुनौती, बोले- आइए करते हैं स्विमिंग कॉम्पिटिशन

अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश

गुजरात में मोदी के स्वागत का अनोखा अंदाज! बनास डेयरी की महिलाओं के हाथों में दिखे खास पोस्टर, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, रेड अलर्ट जारी, क्या होता है ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड