New Year 2025: नए साल के मौके पर काफी लोगों ने डीजे पार्टी से लेकर शराब पार्टी सहित कई तरह के आयोजन किए गए। इस दिन लोगों ने जमकर जाम छलकाए।
New Year Liquor Sales: देशभर में लोगों ने नए साल का अलग-अलग अंदाज में जश्न मनाया गया। कुछ जगहों पर नए साल का स्वागत दूध से किया गया। वहीं काफी लोगों ने डीजे पार्टी से लेकर शराब पार्टी सहित कई तरह के आयोजन किए गए। नए साल के मौके पर लोगों ने जमकर जाम छलकाए। लोगों ने इस बार शराब पीने के नए रिकॉर्ड भी बनाए है। कई राज्यों में नए साल पर शराब की बिक्री बीते साल की तुलना में काफी ज्यादा रही।
नए साल का जश्न मनाने के लिए दिल्ली में लोगों ने जमकर शराब की खरीदारी की। बड़े होटलों, बार और पार्टी आयोजनों में शराब की खपत सबसे अधिक देखी गई। राजधानी में 400 करोड की शराब बिक्री हुई है।
नोएडा वालों ने इस साल 16 करोड़ रुपए से ज्यादा की शराब पी है। आबकारी विभाग के अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 31 दिसंबर को शराब की बिक्री करीब 14 करोड़ रुपये की हुई। एक जनवरी को यह आंकड़ा दो करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया। पिछले साल की बात करें तो 2024 में नए साल पर 14.82 करोड़ रुपए की बिक्री हुई थी।
नए साल के मौके पर कर्नाटक के लोगों ने जमकर शराब पार्टी की है। इस बार कर्नाटक में 308 करोड़ रुपए की शराब बिकी है। जाम छलकाने के बारे में तेलंगाना के लोग भी पीछ नहीं है। तेलंगाना में इस दिन 401 करोड़ की शराब पी गए। वहीं, केरल में भी लोगों ने 108 करोड़ की शराब गट की है।
उत्तराखंड में भी नए साल का जमकर जश्न मनाया गया है। साल के पहले दिन शराब बिक्री से 14.27 करोड़ रुपये का राजस्व आया है। आबकारी रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्यादा राजस्व देहरादून और नैनीताल से मिला। 37 हजार से अधिक अंग्रेजी शराब की पेटियां बेची गई।
उत्तर प्रदेश में लोगों ने नए साल के मौके पर खूब शराब पी है। इस दिन करीब 600 करोड़ रुपये की शराब बेची गई। इस बार नोएडा के लोगों ने शराब पीने को रिकॉर्ड बनाया है। आबकारी विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को शराब की बिक्री 16 करोड़ रुपये से अधिक रही। बीते वर्ष से यह बहुत ज्यादा है।