राष्ट्रीय

Petrol Diesel Prices: यूपी-बिहार में पेट्रोल-डीजल महंगा, राजस्थान में दाम स्थिर, जानें आपके शहर में कितने का बिक रहा तेल

Today Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कंपनियों के द्वारा ईंधन के दाम में बदलवा करने के बाद यूपी और बिहार में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है।

2 min read

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड के भाव 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गए है। इसके बावजूद भारत के लोगों को मंहगे पेट्रोल-डीजल से राहत मिलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। सोमवार (22 जनवरी) के लिए राष्ट्रीय तेल कंपनियों ने री पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है। तेल के नए दाम जारी होने के बाद आज यूपी और बिहार में पेट्रोल-डीजल के दाम में उछाल देखने के लिए मिला है। वहीं, राजस्थान समेत देश के चारों महानगरों में ईंधन के दाम स्थिर रहे। बता दें कि भारत में जून 2017 के बाद से हर दिन पेट्रोल-डीजल का दाम अपडेट किया जाता है।

यूपी-बिहार में बढ़े तो राजस्थान में स्थिर ईंधन के दाम

सरकारी तेल कंपनियों के द्वारा ईंधन के दाम में बदलवा करने के बाद यूपी और बिहार में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है। वहीं, गाजियाबाद में पेट्रोल 34 पैसे बढ़कर 96.92 रुपये लीटर बिक रहा है तो डीजल 33 पैसे महंगा होकर 90.08 रुपये लीटर हो गया है। बिहार की राजधानी पटना में आज सुबह पेट्रोल 32 पैसे चढ़कर 108.12 रुपये लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 30 पैसे की बढ़त के साथ 94.86 रुपये लीटर बिक रहा है। वहीं, राजस्थान समेत कई राज्यों में ईंधन के दाम स्थिर रहे।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम






































































शहरपेट्रोलडीजल
दिल्ली96.7289.62
मुंबई106.3194.27
कोलकाता106.0392.76
चेन्नई102.6394.24
नोएडा96.9290.08
गुरुग्राम97.1089.96
बेंगलुरु101.9487.89
चंडीगढ़96.2084.26
जयपुर108.4893.72
पटना108.1294.86
हैदराबाद109.6697.82
लखनऊ96.4389.63

घर बैठे ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम

आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Published on:
22 Jan 2024 08:38 am
Also Read
View All